1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं सुने होंगे एआर रेहमान के ये 8 क्लासिक गाने, हर एक का म्यूजिक है लाजवाब

नहीं सुने होंगे एआर रेहमान के ये 8 क्लासिक गाने, हर एक का म्यूजिक है लाजवाब

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 06, 2024 09:27 pm IST,  Updated : Jan 06, 2024 09:27 pm IST

आज म्यूजिक इंडस्ट्री के शानदार म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान का जन्मदिन है। एआर रहमान के गानों की खूब चर्चा रहती है, लेकिन कई ऐसे गाने हैं जो लोगों ने शायद ही सुने हों। इन्हीं गानों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

A R Rahman- India TV Hindi
एआर रेहमान। Image Source : X

देश से लेकर विदेश तक अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले एआर रहमान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इनका हर म्यूजिक कंपोजिशन अपने आप में अनोखा और कमाल का होता है। कई गानों को एआर रहमान ने अपनी आवाज भी दी है। इतना ही नहीं कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम करने वाले एआर रहमान के नाम कई शानदार गाने हैं, लेकिन कई ऐसे कल्ट गाने भी हैं जिनके बारे में आप शायद जानते भी न हों। ये गाने असल में क्लासिक हैं, लेकिन कॉमर्शियल म्यूजिक न होने के चलते इन्हें कम सुना गया। ऐसे ही गाने की पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। 

'प्रे फॉर मी ब्रदर' 

'प्रे फॉर मी ब्रदर' साल 2007 में रिलीज हुआ अंग्रेजी गाना था। इस गाने का म्यूजिक कंपोजिशन रहमान ने नहीं बल्कि संगीतकार मिकी मैक्लेरी और रैपर ब्लेज ने किया था, लेकिन इस गाने को आवाज खुद एआर रहमान ने ही दी थी। ये गाना ज्यादा चर्चित नहीं हुआ, लेकिन इसके बोल काफी अच्छे हैं। इसे रहमान ने माइकल जैक्सन के स्टाइल में ही गाया था। 

'आजादी' 

'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' साल 2005 में रिलीज हुई। इस फिल्म का गाना 'आजादी' भी एआर रहमान ने ही गाया था। इसके म्यूजिक डायरेक्टर भी खुद रहमान ही थे। इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा। ये गाना भी लोगों की प्लेलिस्ट में नहीं मिलता। 

'आई वॉन्ना बी फ्री

साल 2003 में 'तहजीब' नाम की फिल्म आई थी। इस फिल्म में दीया मिर्जा लीड रोल में थी और उन्हीं पर 'आई वॉन्ना बी फ्री' गाना फिल्माया गया था। ये गान उन दिनों तो ज्यादा चर्चा में नहीं रहा, लेकिन ये एआर रहमान की बेस्ट कंपोजिशन में से एक हैं। इस गाने के रहमान म्यूजिक डायरेक्टर रहे। अनुपमा देशपांडेय और मातंगी ने इस अपनी आवाज दी। 

'सजना' 

'कपल्स रिट्रीट' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें 'सजना' नाम का अंग्रेजी गाना था, जिसके म्यूजिक को न सिर्फ एआर रहमान ने कंपोज किया था, बल्कि उन्होंने खुद इस गाने को अपनी आवाज दी थी। ये गाना आपको कहीं और नहीं बल्कि खुद एआर रहमान के यूट्यूब चैनल पर मिल जाएगा। 

'एसिड दरबारी' 

साल 2010 में '127 आर्स' एलबम में एक स्लो म्यूजिक प्रयोग किया गया था, जो कानों को काफी सूदिंग इफेक्ट देता है। इस म्यूजिक का नाम 'एसिड दरबारी' है। इस म्यूजिक को बनाने वाले भी एआर रहमान ही हैं। 

'आयो रे सखी' 

साल 2005 में जॉन अब्राहम और लारा दत्ता की फिल्म 'वॉटर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आर्ट सिनेमा प्रस्तुत किया गया था। कॉमर्शियल सिनेमा न होने के चलते न फिल्म चर्चित रही और न इसके गाने। इसी फिल्म का गाना 'आयो रे सखी' बेहद शानदार है। इसका म्यूजिक कमाल का है और इसे एआर रहमान ने ही कंपोज किया है। साधना सरगम और सुखविंदर सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। 

'वेनिला वेनिला' 

ऐश्वर्या राय बच्चन और साउथ सुपर स्टार मोहनलाल की एक तमिल फिल्म 'इरुवर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के 'वेनिला वेनिला' रोमांटिक गाने के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस गाने के म्यूजिक को भी एआर रहमान ने ही कंपोज किया था।

'अथिनी सिथिनी' 

साल 2000 में आई फिल्म 'थेनाली' काफी चर्चित रही। फिल्म में कमल हसन लीड रोल में थे और फिल्म का गाना 'अथिनी सिथिनी' गाना भी उन्हीं पर फिल्माया गया था। इस गाने का म्यूजिक किसी क्लासिक से कम नहीं है। इसे किसी और ने नहीं बल्कि बाकी गानों की तरह एआर रहमान ने ही कंपोज किया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन