Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टिंग से दूरी बनाने के सालों बाद आमिर खान के भांजे Imran Khan ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात

एक्टिंग से दूरी बनाने के सालों बाद आमिर खान के भांजे Imran Khan ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात

Written By: Jaya Dwivedie Published : Sep 05, 2023 04:01 pm IST, Updated : Sep 05, 2023 04:01 pm IST

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने हाल में ही एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दिल की बात फैंस से साझा की है।

Aamir Khan nephew Imran Khan - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM इमरान खान।

चार्मिंग लुक्स और चॉकलेटी चेहरे वाले एक्टर इमरान खान तो याद होगें आपको ? जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे इमरान खान की, जो इन दिनों बॉलीवुड का खोया-खोया सा चांद बन गए हैं। हालांकि उनके फैंस काफी लंबे समय से बॅालीवुड में उनके कमबैक का पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में इमरान खान ने अपने फैंस के लिए एक ऐसी खबर शेयर की है जिसे सुनकर आप थोड़ा हैरान हो सकते हैं। उन्होंने अपनी खामोशी की वजह फैंस के साथ साझा की है। 

फिल्मों में देखना चाहते हैं फैंस

'डेल्ही बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'जाने तू या जाने न' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता इमरान खान को इन दिनों काफी सराहना मिल रही है। उन्‍होंने कहा कि वह सकारात्मकता की ओर जाने की बजाय आहत करने वाले शब्दों की तलाश में लग गए। इमरान ने 2015 के अंत में अभिनय छोड़ दिया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने संकेत दिया कि वह वापसी करेंगे। सोशल मीडिया यूजर्स से उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं, जो उन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
हालांकि, इमरान सोशल मीडिया पर अचानक चुप हो गए और उन्होंने इसकी वजह इंस्टाग्राम पर एक डिस्क्लेमर के साथ साझा की। उन्‍होंने लिखा, 'चुप्पी के लिए खेद है, जब आप इतने लंबे समय तक अंधेरे में रहे हैं, तो सूरज की रोशनी असहनीय होती है। मुझे प्यार, समर्थन और प्रोत्साहन के इतने सारे संदेश मिले कि यह मुझे अजीब लगा।'

एक्टर ने बताई दिल की बात
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं उतनी सकारात्मकता को आत्मसात नहीं कर सका, इसलिए इसके बजाय मैं आहत करने वाले शब्दों की तलाश में लग गया जो मेरे दिमाग में चल रही आवाज की तरह लगते हैं, क्योंकि वे मुझे अधिक परिचित लगते हैं। मैंने रेडिट (अभी भी विश्वसनीय), समाचार लेखों के टिप्पणी अनुभागों की जांच की, जहां मुझे खुद को आहत करने के लिए पर्याप्त तीखे शब्द मिले।'

बताई चुप्पी साधने की वजह
'एक मैं और एक तू' और 'किडनैप' जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता ने कहा, 'हम सभी के पास पुराने जख्म हैं जो अभी भी टीस देते हैं। लेकिन प्यार उसे ठीक करता है। प्यार सशक्त होता है और अगर आप इतने भाग्यशाली हैं कि आपको उस तरह का प्यार मिलता है जो मुझे मिला है तो मुझे लगता है कि यह उन घावों को भरना शुरू कर देता है। यह आपको सुरक्षा कवच की एक परत से ढ़क देता है।' इमरान खान ने कहा, 'आप कभी भी पूरी तरह से नहीं समझ पाएंगे कि आपका प्यार मुझे किस हद तक सशक्त बनाता है, लेकिन यह जान लें कि मैं आभारी हूं।'

ये भी पढ़ें: KBC 15 में करोड़पति बनने वाले जसकरन से पूछे गए ये 5 भयंकर सवाल, बिना पलके झपकाए क्या आप दे पाएंगे सही जवाब

KBC 15: कुत्ते से जुड़ा था 6 लाख 40 हजार का सवाल, मंथन के बाद भी कंटेस्टेंट के छूटे पसीने

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement