1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूरोप पहुंची आमिर खान की ऑनस्क्रीन 'बेटी', म्यूजियम से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स ने की तारीफ

यूरोप पहुंची आमिर खान की ऑनस्क्रीन 'बेटी', म्यूजियम से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स ने की तारीफ

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 18, 2024 08:25 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 08:25 am IST

आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी फातिमा सना शेख इन दिनों यूरोप में हैं। दंगल में आमिर खान की बेटी का सुपरहिट किरदार करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने यहां से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फातिमा सना शेख ने म्यूजियम से अपनी झलकियां दिखाई हैं।

fatima sana shaikh- India TV Hindi
फातिमा सना शेख Image Source : INSTAGRAM@FATIMASANASHAIKH

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने मंगलवार को अपने प्रशंसकों के साथ एम्स्टर्डम के रिजक्स म्यूजियम की  तस्वीरें शेयर की हैं। फातिमा सना शेख इन दिनों यूरोप में हैं। नीदरलैंड के राष्ट्रीय संग्रहालय के रूप में प्रसिद्ध रिजक्सम्यूजियम को डच कला और इतिहास के अपने व्यापक संग्रह के लिए जाना जाता है। फातिमा ने अपने पोस्ट में इस प्रतिष्ठित संस्थान में मौजूद समृद्ध कला विरासत को लोगों के साथ तस्वीरें के जरिए शेयर किया। फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर रिजक्स म्यूजियम की अपनी यात्रा की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में सना ने स्टाइलिश तरीके से काले रंग की टी-शर्ट और काले और सफेद धारीदार ट्राउजर पहनी हुई है। उनके लंबे घुंघराले बाल खुले हुए हैं और उनके साथ उन्होंने काले रंग का सनग्लास पहना हुआ है। अपने फैशनेबल लुक के साथ, फातिमा ने संग्रहालय से कलाकृति का एक संग्रह भी पोस्ट किया, जिससे उनके फॉलोअर्स को उनके इस टूर की एक झलक मिलती है। इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन दिया, 'रिजक्स म्यूजियम की मेरी छोटी सी यात्रा।' 

बतौर बाल कलाकार शुरू किया था करियर

फातिमा सना शेख के करियर की बात करें तो उन्होंने 1997 की फिल्म 'इश्क' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म में आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उन्होंने 'चाची 420' में एक बाल कलाकार के रूप में भी काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने भारती रतन की भूमिका निभाई। कमल हासन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1996 की तमिल फिल्म 'अव्वाई शण्मुघी' का आधिकारिक रीमेक था। इसमें कमल हासन, तब्बू, अमरीश पुरी, ओम पुरी, जॉनी वॉकर, परेश रावल, राजेंद्रनाथ जुत्शी और आयशा जुल्का ने अभिनय किया था।

आमिर खान के साथ फिल्म रही सुपरहिट

 साथ ही उन्होंने 'बड़े दिलवाला', 'खूबसूरत' और 'वन 2 का 4' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया है। उन्हें 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगट की भूमिका के लिए पहचान मिली, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और किरण राव ने आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1900 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन