सुपरस्टार शाहरुख खान अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। नवंबर 2025 में सुपरस्टार के बर्थडे के मौके पर किंग से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। इस बीच फिल्म के विलेन की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान स्टारर 'किंग' में नजर आने वाले हैं, जिसकी पुष्टि अब खुद अभिषेक बच्चन ने कर दी है। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक बच्चन इस एक्शन-थ्रिलर में नजर आने वाले हैं। अब अभिषेक ने अपना लुक रिवील कर दिया है और साथ ही बताया कि ये लुक उनकी नई फिल्म के लिए है।
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में ईटी नाऊ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 के दौरान अपने लुक और अपकमिंग फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने कहा- 'आपने देखा होगा कि मैंने अपना लुक बदल लिया है। मेरा ये नया लुक अपकमिंग फिल्म 'किंग' के लिए है, जिसकी शूटिंग मैं फिलहाल कर रहा हूं।' अभिषेक बच्चन के इस ऐलान ने हर किसी को हैरान और इंप्रेस कर दिया है। अभिनेता के फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन ने जेपी दत्ता की 'रिफ्यूजी' से अपना करियर शुरू किया था। अपने 25 साल के करियर में यूं तो अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं, लेकिन किंग में उनका रोल काफी अलग होने वाला है। बताया जा रहा है कि अभिषेक फिल्म में निगेटिव भूमिका में नजर आएंगे और उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है। इससे पहले अभिषेक बच्चन 'युवा' और 'रावण' जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिका में नजर आ चुके हैं।
ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। अभिनेता इससे पहले 2014 में रिलीज हुई 'हैप्पी न्यू ईयर' में किंग खान के साथ काम किया था। एस एक्शन-कॉमेडी में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में थीं। वहीं इस बार शाहरुख और अभिषेक बच्चन दोस्त नहीं बल्कि कट्टर दुश्मन के तौर पर नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस अभिषेक बच्चन को इस अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें, फिल्म में शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के साथ ही सुहाना खान और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
बता दें, 'किंग' का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद हैं, जो 'पठान' और 'फाइटर' को प्रोड्यूस कर चुके हैं। ये एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें सुहाना खान पहली बार अपने पिता के साथ नजर आएंगी। फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है।
ये भी पढ़ेंः बैसाखियों के सहारे चल रहे ऋतिक रोशन, ज्यादा मेहनत ने बिगाड़ा हाल? बोले- ON/OFF होता रहता है शरीर
अवनीत कौर ने थामा मिस्ट्री मैन का हाथ, पहले शेयर की रोमांटिक स्टोरी, फिर की डिलीट, कौन है लकी बॉय?
संपादक की पसंद