1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता दुलकर सलमान हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

अभिनेता दुलकर सलमान हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

 Published : Jan 21, 2022 03:28 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 03:29 pm IST

दुलकर सलमान साउथ के मशहूर एक्टर हैं, उन्होंने इरफान खान से साथ फिल्म कारवां में अहम भूमिका निभाई।

Dulqar Salman- India TV Hindi
अभिनेता  दुलकर सलमान हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट Image Source : INSTAGRAM/DULQAR SALMAN

अभिनेता दुलकर सलमान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सलमान ने इस खबर को साझा करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि वह घर पर ही क्वारंटीन हो गए हैं।

कुरुप स्टार ने लिखा, "मैंने अभी-अभी कोरोना संक्रमित हो गया हूं। मैंने घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे हल्के फ्लू के लक्षण हैं लेकिन ठीक हूं। जो लोग पिछले कुछ दिनों में शूटिंग के दौरान मेरे साथ संपर्क में थे, कृपया खुद को आइसोलेट कर लें और अपना टेस्ट करा लें।"

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की रफ्तार जोरों पर है। देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 47 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए जबकि 703 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले कल भी देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 43 लोगों की मौत हो गई है, जो 10 जून के बाद से सर्वाधिक संख्या है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन