1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना की चपेट में आईं लारा दत्ता, बीएमसी ने घर को किया सील, लगाया नोटिस

कोरोना की चपेट में आईं लारा दत्ता, बीएमसी ने घर को किया सील, लगाया नोटिस

 Published : Mar 26, 2022 07:55 am IST,  Updated : Mar 26, 2022 07:55 am IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी ने लारा दत्ता के घर के बाहर माइक्रो कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा दिया है।

lara dutta- India TV Hindi
lara dutta Image Source : INST/LARA DUTTA

Highlights

  • बीएमसी ने फिलहाल एक्ट्रेस की पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है
  • बीएमसी ने लारा दत्ता के घर के बाहर माइक्रो कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा दिया है

जानी मानी एक्ट्रेस लारा दत्ता कोविड पॉजिटिव हो गईं हैं। बीएमसी ने फिलहाल एक्ट्रेस की पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी ने लारा दत्ता के घर के बाहर माइक्रो कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अपने परिवार में सिर्फ लारा दत्ता ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं। हालांकि, अब तक अभिनेत्री ने इस खबर की पुष्टि नहीं की।

हालांकि लारा के घर में केवल उन्हें ही कोरोना हुआ है और परिवार के लोग सुरक्षित हैं। 

लारा दत्ता ने आज एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी बेटी और सेलिना जेटली के बच्चों की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ लारा ने कैप्शन में लिखा, 'तब और अब। 4 से 10 और ये दो सुंदर मकड़ियां अभी भी इसे हिला रही हैं। आपकी मकड़ी लड़की आपको याद करेगी। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं @winstonjhaag और @viraajjhaag। आप जीवन भर झूलते रहें। अच्छा किया मां और पिताजी। सेलिना जेटली।'

लारा दत्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार बड़े पर्दे पर उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म 'बैल बॉटम' में देखा गया था। इसके अलावा, वह ‘हिचक्स एंड हुकअप्स’, ‘हंड्रेड’ और ‘कौन बनेगा शिखरवती’ जैसे कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन