1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 450 से ज्यादा फिल्मों में काम करके भी लीड रोल को तरसी ये एक्ट्रेस, घरेलू हिंसा का हुई शिकार, फिर...

450 से ज्यादा फिल्मों में काम करके भी लीड रोल को तरसी ये एक्ट्रेस, घरेलू हिंसा का हुई शिकार, फिर...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 20, 2025 03:04 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 03:04 pm IST

फोटो में नजर आ रही इस हसीना की शादी 14 साल की उम्र में ही हो गई थी। लेकिन, शादी के बाद इन्हें कभी खुशी नसीब नहीं हुई। घरेलू हिंसा का शिकार होने के बाद एक्ट्रेस पति से अलग हो गईं और मनोरंजन जगत में एक लोकप्रिय नाम बनने के लिए संघर्ष करती रहीं।

Silk Smitha- India TV Hindi
हीरोइनों का मेकअप करते-करते बन गईं एक्ट्रेस Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में ऐसी कई हसीनाएं हैं और हुईं, जिन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी में कभी खुशी नसीब नहीं हुई। नतीजन, ये अभिनेत्रियां अपने पति से अलग हो गईं और इसके बाद अकेले ही अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी। आज हम आपको साउथ की एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताएंगे। ये हसीना दक्षिण भारतीय सिनेमा में 'सेक्सी साइरन' के नाम से मशहूर थी। 14 की उम्र में शादी हो गई, लेकिन शादी के बाद कभी खुशी नसीब नहीं हुई। रोजाना की मारपीट से तंग आकर ये एक्ट्रेस पति से अलग हो गई और फिर सिनेमा की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। लेकिन, 450 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बाद भी कभी लीड हीरोइन नहीं बन सकी। क्या आप इस अभिनेत्री का नाम बता सकते हैं?

450 से ज्यादा फिल्मों में काम, फिर सब हो गया तबाह

हम बात कर रहे हैं एक समय पर साउथ सिनेमा की सनसनी रहीं सिल्क स्मिता की, जिनका असली नाम था विजयलक्ष्मी वदलापटला। सिल्क स्मिता ने अपने छोटे से ही करियर में खूब नाम कमा लिया था। उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। सहायक भूमिकाओं से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सिल्क स्मिता 1979 की तमिल फिल्म 'वंडीचक्करम' में अपने दमदार अभिनय के चलते रातों-रात मशहूर हो गईं।

रहस्यों से घिरी रही सिल्क स्मिता की जिंदगी

सिल्क स्मिता की जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं रही, उनकी जिंदगी कई रहस्यों से घिरी रही। उन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में ही कई उतार-चढ़ाव देख लिए थे।आर्थिक तंगी के कारण सिल्क को अपनी प्रारंभिक शिक्षा छोड़नी पड़ी। जब वह 14 साल की थीं उनकी शादी हो गई। शादी के बाद सिल्क स्मिता को पति की प्रताड़ना से जूझना पड़ा। लंबे समय तक पति की मार झेलने के बाद वह अपनी जहरीली शादी से दूर चली गईं। पति का घर छोड़कर वह अपनी दोस्त के घर रहने लगीं जो एक मेकअप आर्टिस्ट थी। यहीं से उनके लिए फिल्मी दुनिया के दरवाजे भी खुल गए।

मेकअप आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था काम

सिल्क स्मिता ने अपने गुजारे के लिए मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया और फिर धीरे-धीरे मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर ही फिल्म सेट पर जाना भी शुरू कर दिया। एक दिन फिल्ममेकर एंथनी ईस्टमैन की नजर सिल्क पर गई, जिन्होंने उन्हें पहला ब्रेक दिया और उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल गई। उन्होंने दक्षिण भारत की कई रीजनल फिल्मों में काम करना शुरू किया और अपनी सेंशुअल ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए लोकप्रियता हासिल की।

Silk Smitha
Image Source : INSTAGRAM1996 में आई सिल्क स्मिता के मौत की खबर

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स संग किया था काम

सिल्क ने अपने करियर में मोहनलाल से लेकर कमल हसन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया और अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया। सिल्क भले ही दिन पर दिन फेमस होती जा रही थीं, हर फिल्म निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता था, लेकिन अपनी निजी जीवन में वह बहुत परेशान थीं। कहा जाता है कि सिल्क अकेलेपन से जूझ रह रही थीं। उनके पास ना तो अपना परिवार था और ना ही कोई प्यार करने वाला। ऐसे में वह नशे की लत में डबने लगीं।

1996 में आई सिल्क स्मिता के मौत की खबर

इसी बीच 23 सितंबर 1996 को एक दिन सिल्क स्मिता से जुड़ी वो खबर आई, जिसने सबको चौंका दिया। 36 साल की उम्र में सिल्क स्मिता ने आत्महत्या कर ली और इस खबर के सामने आने पर हर कोई सन्न रह गया। वह अपने घर में मृत पाई गईं। सिल्क स्मिता ने सुसाइड से कुछ घंटे पहले कन्नड़ अभिनेता रविचंद्रन से बात करने की कोशिश की थी। उन्होंने एक्टर को कॉल किया था, लेकिन वह शूटिंग में व्यस्त थे। जैसे ही वह शूटिंग से फ्री हुए, उन्होंने सिल्क को कॉल किया, लेकिन खराब नेटवर्क के कारण उनकी बात नहीं हो पाई और अगले दिन रविचंद्रन को उनकी मौत की खबर मिली। रविचंद्रन ने खुद 2014 में एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान ये खुलासा किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन