1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा ने पेरेंटिंग पर शेयर किया पोस्ट, बेटे के लिए लिखा खास मैसेज

हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा ने पेरेंटिंग पर शेयर किया पोस्ट, बेटे के लिए लिखा खास मैसेज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 27, 2024 08:13 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 08:13 pm IST

नताशा स्टेनकोविक इन दिनों बेटे अगस्त्य के साथ अपने होमटाउन सर्बिया में हैं, जहां वह अपना पूरा समय अपने बेटे के साथ बिता रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पेरेंटिंग पर दिल की बात कही है।

Natasa stankovic-Hardik Pandya- India TV Hindi
नताशा स्टेनकोविक ने पेरेंटिंग पर शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी, अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने पिछले दिनों ही एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा की। इस ऐलान से पहले ही जहां नताशा सर्बिया अपने घर चली गई थीं तो वहीं हार्दिक अपने परिवार के साथ हैं। अपने तलाक के ऐलान के बाद से हार्दिक-नताशा अपनी जिंदगी में बिजी हो गए। नताशा अपने साथ बेटे अगस्त्य को भी अपने होमटाउन सर्बिया ले गई हैं, जहां से वह अक्सर बेटे के साथ  समय बिताते हुए अपनी तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही बेटे के साथ एक एनिमल म्यूजियम गई थीं, जहां से उन्होंने ढेरों तस्वीरें शेयर कीं। एक्स वाइफ और बेटे की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए हार्दिक पांड्या ने भी रिएक्शन दिया था।

नताशा ने पेरेंटिंग पर शेयर किया पोस्ट

हार्दिक ने नताशा के पोस्ट पर एक नहीं बल्कि दो कमेंट किए थे। बेटे के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करने के बाद अब नताशा अपने एक और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने इस पोस्ट में नताशा ने पेरेंटिंग को लेकर बात की है। साथ ही ये भी बताया है कि पेरेंट्स को बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। नताशा का ये पोस्ट अब काफी चर्चा में है।

नताशा का पोस्ट

नताशा ने अपने पोस्ट में लिखा- 'अपने बच्चों पर कठोर मत बनो क्योंकि दुनिया एक कठिन जगह है। यह कठिन नहीं है, डियर यह कठिन भाग्य है। फैक्ट यह है कि जब वे आपके लिए पैदा होते हैं, तो आप उनकी दुनिया होते हैं, और वे आपसे प्यार करते हैं।' इसके बाद नताशा स्टेनकोविक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे अगस्त्य की भी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में अगस्त्य को एक किसी दूसरे बच्चे के साथ ड्रॉइंग करते हुए देखा जा सकता है। नताशा इन दिनों बेटे अगस्त्य के साथ पूरा टाइम स्पेंड कर रही हैं और ये उनके पोस्ट्स से बिलकुल साफ है।

शादी के 4 साल में ही अलग हो गए नताशा-हार्दिक

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या ने 31 मई, 2020 को शादी की थी। जिसके बाद इसी साल दोनों ने अपने बेटे अगस्त्य का इस दुनिया में स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने 2023 में फिर धूम-धाम से शादी की। दोनों ने पहले हिंदू और फिर ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की। इनके अलग होने के बारे में तब अटकलें लगाई जाने लगीं, जब इस साल मई में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम यूजर नेम से पति हार्दिक का 'पांड्या' सरनेम डिलीट कर दिया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन