1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या ने ससुर अमिताभ बच्चन को दी बर्थडे की बधाई, आधी रात से पहले ससुर के लिए लिखा खास पैगाम

ऐश्वर्या ने ससुर अमिताभ बच्चन को दी बर्थडे की बधाई, आधी रात से पहले ससुर के लिए लिखा खास पैगाम

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 12, 2024 10:52 am IST,  Updated : Oct 12, 2024 10:52 am IST

अमिताभ बच्चन ने बीते दिन अपना 82वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर तमाम सेलेब्स ने मेगास्टार को बधाई दी। बिग बी के बर्थडे पर बहू ऐश्वर्या ने भी उन्हें बधाई दी। ऐश्वर्या ने एक बेहद खास पोस्ट शेयर करते हुए ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश किया।

Amitabh bachchan- India TV Hindi
ऐश्वर्या ने ससुर अमिताभ को विश किया बर्थडे। Image Source : INSTAGRAM

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने एक पोस्ट से उन तमाम अफवाहों पर लगाम लगा दी है, जिसमें कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच कुछ खिटपिट चल रही है। रिश्तों में दरार की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे इस बात की ओर हिंट दिया है कि बच्चन फैमिली के बीच सब ठीक है। अभिनेत्री ने अपने ससुर अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन अफवाहों पर लगाम लगा दी है। अपने ससुर यानी महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास पोस्ट साझा किया।

ऐश्वर्या ने शेयर किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन भले ही अपनी बहू यानी ऐश्वर्या के लिए ज्यादा कुछ नहीं कहते, लेकिन ऐश्वर्या जरूर अपने ससुर के जन्मदिन पर उनके लिए पोस्ट करना नहीं भूलतीं। हर साल ही अभिनेत्री अपने पा के बर्थडे पर कुछ ना कुछ जरूर लिखती हैं। ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन के 82वें जन्मदिन के  आराध्या के साथ उनकी (बिग बी) एक तस्वीर शेयर कर बेहद खास पोस्ट शेयर किया है।

ऐश्वर्या ने पोस्ट में क्या लिखा?

ऐश्वर्या ने बिग बी के बर्थडे पर अपनी बेटी आराध्या और ससुर अमिताभ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। ऐश्वर्या ने बिग बी के लिए लिखा- 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पा-दादाजी। भगवान आपको हमेशा खुश रखे।'

पोती आराध्या के साथ शेयर की तस्वीर

तस्वीर में बिग बी सफेद हुडी पहने नजर आ रहे हैं, जबकि आराध्या फ्लावर प्रिंट का फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर में बिग बी अपनी पोती को गले गलाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या की पोस्ट खूब वायरल हो रही है। दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन ने अपने पिता अमिताभ के 82वें जन्मदिन पर पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।

ऐश्वर्या की पोस्ट से फैंस खुश

ऐश्वर्या राय का ये पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब बच्चन परिवार में हर तरफ से तनाव की अफवाहें फैली हुई हैं। इस साल जुलाई से ही ऐश्वर्या और बच्चन परिवार में तनाव की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। हालांकि अब ऐश्वर्या का ये पोस्ट किसी दूसरी तरफ ही इशारा कर रहा है। वहीं ऐश्वर्या के इस पोस्ट के बाद उनके और बच्चन परिवार के फैंस काफी खुश हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन