1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने परिवार को बचाने फिर लौटा 'विजय', 'दृश्यम 2' से आ गई अजय देवगन की पहली फोटो

अपने परिवार को बचाने फिर लौटा 'विजय', 'दृश्यम 2' से आ गई अजय देवगन की पहली फोटो

 Published : Feb 17, 2022 12:18 pm IST,  Updated : Feb 24, 2022 09:43 am IST

दृश्यम 1 के सुपरहिट होने के बाद अजय देवगन की दृश्यम 2 को लेकर भी काफी बज बना हुआ है।

Ajay Devgn- India TV Hindi
Ajay Devgn Image Source : INSTAGRAM/AJAY DEVGN

Highlights

  • अजय देवगन ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है
  • तस्वीर में अजय देवगन से साथ श्रिया सरन नजर आ रही हैं
  • फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक भी अजय देवगन की तस्वीर में नजर आ रहे हैं

साल 2015 में रिलीज़ हुई अजय देवगन की थ्रिलर 'दृश्यम' को दर्शकों ने खूब सराहा था । यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई मोहनलाल की मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक थी। अब, अजय ने दृश्यम 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी को-एक्ट्रेस श्रिया सरन और फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक के साथ एक तस्वीर साझा की है।

अजय देवगन जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार की रुद्र में नजर आएंगे। अभिनेता ने अब अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए, अजय ने लिखा, "क्या विजय फिर से अपने परिवार की रक्षा कर सकता है? दृश्यम 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है।"

अजय देवगन और श्रिया सरन फिल्म में विजय सलगांवकर और नंदिनी सलगांवकर की अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। दृश्यम में दोनों कलाकार पति-पत्नी की भूमिका में हैं।

निशिकांत कामत की दृश्यम एक इमोशनल थ्रिलर है, जो एक केबल ऑपरेटर विजय सलगांवकर (अजय) की कहानी है, जिसका जिंदगी सिनेमा और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। तब्बू ने फिल्म में आईजी मीरा देशमुख की भूमिका निभाई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन