1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सरफिरा' से अक्षय कुमार का धांसू लुक आया सामने, लेटेस्ट पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का किया खुलासा

'सरफिरा' से अक्षय कुमार का धांसू लुक आया सामने, लेटेस्ट पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का किया खुलासा

 Published : Jun 14, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 03:46 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए पहला पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में खिलाड़ी कुमार का रौबदार लुक देखने को मिल रहा है।

Akshay Kumar s Sarfira first poster- India TV Hindi
अक्षय कुमार की 'सरफिरा' का पहला पोस्टर Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार ने अपनी मच अवेटेड फिल्म 'सरफिरा' को लेकर नई अपडेट शेयर की है। बॉलीवुड के एक्शन हीरो खिलाड़ी कुमार अपनी नई फिल्म 'सरफिरा' से एक बार फिर दर्शकों को इंस्पायर करने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार और राधिका मदान की अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' का पहला पोस्टर सामने आ चुका है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। 'सरफिरा' के पहले पोस्टर में एक्टर का जबरदस्त लुक देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फिल्म के पहले पोस्टर को लोगों को बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

'सरफिरा' से अक्षय कुमार का पहला लुक

'बेबी', 'एयरलिफ्ट', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'स्पेशल 26' के बाद अक्षय कुमार 'सरफिरा' से वापसी करेंगे, जिसमें वह एक बार फिर नए लुक और धांसू अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक ऐसे शख्स की कहानी, जिसने बड़े सपने देखने की हिम्मत की और मेरे लिए ये कहानी, किरदार और फिल्म बहुत खास है।'

इस दिन रिलीज होगी 'सरफिरा'

अक्षय कुमार और राधिका मदान की अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। 14 जून को अक्षय ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इसकी घोषणा की। यह अभिनेता सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' की रीमेक मूवी है। इस पोस्टर में एक्टर का रौबदार लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म के बारे में

फिल्म 'सरफिरा' में परेश रावल, राधिका मदन और सीमा बिसवास जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे। यह इनक्रेडिबल स्टोरी लोगों को इंस्पायर करने लिए पूरी तरह से तैयार है। सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के डायलॉग और जी.वी. प्रकाश कुमार म्यूजिक के साथ 'सरफिरा' का निर्माण अरुणा भाटिया, उथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका और विक्रम मल्होत्रा (अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा किया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'वेलकम टू जंगल', 'हेरा फेरी 3' और 'सिंघम अगेन' के अलावा अक्षय कुमार वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स'में भी दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन