1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस पर किसका चला जादू

'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस पर किसका चला जादू

 Published : Jul 14, 2024 06:44 am IST,  Updated : Jul 14, 2024 06:44 am IST

12 जुलाई को बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और कमल हासन की 'हिंदुस्तानी 2' रिलीज होते ही छा गईं। अब इन दोनों फिल्मों के दूसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गया है। पहले दिन 'सरफिरा' ने 2.40 करोड़ और 25.60 करोड़ की कमाई की है।

sarfira and indian 2 day second box office collection- India TV Hindi
सरफिरा और हिंदुस्तानी 2 के दूसरे दिन का कलेक्शन Image Source : INSTAGRAM

12 जुलाई को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और कमल हासन की 'हिंदुस्तानी 2' रिलीज होते ही चर्चा में आ गई। पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। वहीं लोगों से भी फिल्मों को मिले जुले रिव्यू मिले है। इस बीच दोनों फिल्मों के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है। 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से अच्छी कमाई की है। चलिए यहां जानते हैं दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

सरफिरा दूसरे दिन की कमाई

अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल स्टारर 'सरफिरा' की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को लोगों से बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं। इस मूवी का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। अक्षय के अलावा सरफिरा में राधिका मदान और परेश रावल जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद होंगे। वहीं फिल्म 'सरफिरा' के दूसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'सरफिरा' ने पहले दिन 2.40 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन 4.25 करोड़ कमाए।

हिंदुस्तानी 2 दूसरे दिन की कमाई

कमल हासन, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत की फिल्म 'हिंदुस्तानी 2' तामिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म ने दूसरे दिन शानदार कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है। ये फिल्म 1996 में आई फिल्म 'हिंदुस्तानी' का सीक्वल है। देश से भ्रष्टाचार का खात्मा करने के मुद्दे पर बेस्ड इस फिल्म का पहले दिन जलवा देखने को मिला। 'हिंदुस्तानी 2' ने पहले दिन 25.60 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन 'हिंदुस्तानी 2' ने सिर्फ 16.7 करोड़ का बिजनेस किया है जो काफी निराशाजनक है। 

हिंदुस्तानी 2 के दूसरे दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

सुबह के शो: 36.44%

दोपहर के शो: 51.38%

शाम के शो: 56.99%

रात के शो: 63.72%

सरफिरा के दूसरे दिन सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

सुबह के शो: 8.80%

दोपहर के शो: 18.96%

शाम के शो: 26.31%

रात के शो: 32.96%

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन