1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इतने सालों बाद', इस शख्स को देखते ही खिलखिला उठीं आलिया भट्ट, हाथ जोड़कर किया फिर मिलने का वादा

'इतने सालों बाद', इस शख्स को देखते ही खिलखिला उठीं आलिया भट्ट, हाथ जोड़कर किया फिर मिलने का वादा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 07, 2024 08:18 am IST,  Updated : Sep 07, 2024 08:18 am IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट एक शख्स से मिलते ही खुश हो जाती हैं। 'इतने सालों बाद', ये कहने से एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाती हैं।

Alia Bhatt- India TV Hindi
जब अपने पुराने फैन से मिली आलिया भट्ट। Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट इन दिनों बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस हैं। बैक टू बैक हिट फिल्में देकर एक्ट्रेस ने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। एक्ट्रेस के फैंस उन पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आलिया भी अपने फैंस से बेहद प्यार से मिलती हैं। हाल में ही एक ऐसा नजारा देखने को मिला। आलिया भट्ट अपने एक पुराने फैंस से मुंबई की सड़कों पर मिली और उनसे बातचीत की। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर फैन का अभिवादन भी किया। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' के प्रचार के लिए आउटडोर शूटिंग कर रही थीं। वहीं उनकी मुलाकात अपने इस पुराने फैन से हुई, जिसे देखते ही एक्ट्रेस खिलखिला उठी और दोबारा मिलते रहने का वादा तक कर दिया। 

आलिया की फैन से हुई प्यारी मुलाकात

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया ब्लू पैंट सूट के साथ हाई हील्स में नजर आ रही हैं। वीडियो में आलिया अपनी कार के पास खड़ी नजर आईं, तभी उनकी नजर उनके फैन पर पड़ी। उन्होंने फैन की तरफ हाथ जोड़कर कहा, 'इतने साल बाद। आप यहां हो? कितने साल से?' फैन ने बताया कि वह मुंबई में क्या कर रहा था, तभी आलिया ने उसकी बात सुनी। फैन ने ये भी कहा कि उनकी मुलाकात रणबीर कपूर से हुई थी और उन्होंने कहा कि वे रणबीर के सामने आलिया से मिलने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। ये सुनने के बाद मुस्कुराते हुए आलिया ने कहा, 'आपको देखकर बहुत अच्छा लगा। हम मिलेंगे फिर से। बहुत अच्छा लगा। धन्यवाद।' इसके बाद आलिया अपनी कार में बैठीं और कार्यक्रम स्थल से चली गईं। 

यहां देखें वीडियो

इस फिल्म में जल्द नजर आएंगी आलिया

बता दें, जल्द ही आलिया भट्ट की फिल्म आने वाली है, जिसमें वो प्रोड्यूसर के साथ एक्टर भी हैं। इस फिल्म का नाम 'जिगरा' है। ये 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वेदांग रैना भी होंगे, जिन्होंने पिछले साल जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिगरा को एक बहन के अपने भाई के प्रति प्यार और उसकी रक्षा के लिए कुछ भी करने की कहानी पर आधारित एक ड्रामा के रूप में पेश किया गया है। पहले इसे 27 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया। 

आलिया के पास कई प्रोजेक्ट्स

इसके अलावा आलिया 'अल्फा' में भी नजर आएंगी, इस फिल्म में शारवरी भी सुपर एजेंट की भूमिका में हैं। 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे। आलिया संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का ऐलान हो चुका है। इसके अलावा फरहान अख्तर की रोड मूवी 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म के ऐलान के बाद से कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है। टाइमिंग मैच न होने के चलते फिल्म की शूटिंग डिले हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन