1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लड़कीबाज नहीं...', पति रणबीर कपूर के बचाव में आलिया भट्ट ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा पोस्ट

'लड़कीबाज नहीं...', पति रणबीर कपूर के बचाव में आलिया भट्ट ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा पोस्ट

 Written By: India TV Entertainment Desk, Edited By: Jaya Dwivedie
 Published : Feb 27, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 01:18 pm IST

रणबीर कपूर को अक्सर ट्रोल किया जाता है, लेकिन उनके एक फैन ने उनका बचाव किया है। इस पर आलिया भट्ट की भी नजर पड़ी और एक्ट्रेस अपने पति को डिफेंड करने वाले पोस्ट पर प्यार लुटाने से नहीं चूकीं।

alia bhatt- India TV Hindi
रणबीर कपूर,आलिया भट्ट और राहा Image Source : X

बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। 6 नवंबर 2022 को आलिया ने राहा को जन्म दिया। रणबीर और आलिया अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट करते हुए भी नजर आते हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति रणबीर और अपनी बेटी राहा के साथ बिताए खास पलों को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक नरेटिव सेट किया गया कि रणबीर कपूर 'रेड फ्लैग' (ऐसा शख्स जो महिलाओं के लिए सही नहीं होता) हैं। उन्हें मम्माज बॉय यानी मां का लाडला और लड़की बाज जैसे टैग भी दिए गए। उनके पुराने रिलेशनशिप्स को सोशल मीडिया पर उछाला गया, लेकिन अब हाल ही में उनके एक फैन ने उन्हें सपोर्ट किया और उनके बचाव में एक पोस्ट किया। ये पोस्ट आलिया भट्ट को भी काफी पसंद आया है। यही वजह रही कि आलिया ने इस वायरल पोस्ट को लाइक भी किया है।

क्या था वायरल पोस्ट

रणबीर अक्सर अपनी छवि को लेकर ट्रोल होते रहते हैं, लेकिन ऐसे हाल में भी उनके फैंस उनका साथ नहीं छोड़ते। हाल में भी ऐसा ही देखने को मिला। उनके एक फैन ने उनको सपोर्ट करते हुए लिखा, 'ये कितनी फनी बात है कि कई लोग हमेशा उन्हें रेड फ्लैग, वुमेनाइजर, मम्माज बॉय कहते हैं, लेकिन रणबीर कपूर ने सच में अपने ब्रांड नेम में अपनी पत्नी और बेटी के नाम के पहला अक्षरों का इस्तेमाल किया है। अगर इन्हें आप रेड फ्लैग कहेंगे तो मुझे लगता है कि ये इंटरनेट पर मौजूद सभी ग्रीन फ्लैग लोगों से काफी बेहतर हैं।' इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इस पर आलिया भट्ट की भी नजर पड़ गई है। आलिया हर बार की तरह ही इस बार भी अपने पति का साथ देती नजर आई हैं। उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि वो उन्हें किस कदर प्यार करती हैं। दोनों के बीच की स्ट्रॉन्ग बॉन्ड की झलक भी इस एक्शन से जाहिर हो रही है।

alia bhatt
Image Source : Xआलिया भट्ट द्वारा लाइक किया पोस्ट।

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने एक्टर को सपोर्ट किया तो कई ऐसे भी हैं जो उन्हें एक बार फिर ट्रोल करने में लग गए हैं। उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ओ माय गॉड आलिया भट्ट ने लाइक किया है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आलिया आप बहुत अच्छी हो। आप दोनों हर बार एक-दूसरे को ऐसे ही सपोर्ट करते हो आगे भी करते रहना।' वहीं एक ने रणबीर का मजाक बनाते हुए लिखा, 'रणबीर कपूर सच में रेड फ्लैग लगते हैं।' बता दें, ऐसी ट्रोलिंग का सेलिब्रिटिज अक्सर शिकार होते रहते हैं।

रणबीर-आलिया की अपकमिंग फिल्म

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आए थे। कपल की ये फिल्म लोगों को खूब पसंद भी आई थी। फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। अब ये प्यारा सा कपल एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने जा रहा है। कपल की केमिस्ट्री को एक बार फिर से देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ विक्की कौशल भी लीड रोल में दिखाई देगें। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन