1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गंगूबाई काठियावाड़ी: 'ढोलीडा' की बीट पर ऐसी थिरकीं आलिया, देखकर हो जाएंगे मदहोश

गंगूबाई काठियावाड़ी: 'ढोलीडा' की बीट पर ऐसी थिरकीं आलिया, देखकर हो जाएंगे मदहोश

 Published : Feb 10, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Feb 10, 2022 12:44 pm IST

गंगूबाई काठियावाड़ी के पहले गाने को जाह्नवी श्रीमनकर और शैल हाड़ा ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी- India TV Hindi
गंगूबाई काठियावाड़ी Image Source : INST/ALIAABHATT

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्हाल फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। वहीं अब फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना 'ढोलीडा' भी रिलीज हो गया है। 

गाने में आलिया भट्ट ऑफ व्हाइट कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने बालों में गुलाब के फूल लगा रखे हैं। माथे पर बड़ी बिंदी, आंखों में गहरा काजल लगाए आलिया ठुमका लगाती दिख रही है। इस गाने में आलिया जबरदस्त गरबा करती नजर आ रही हैं। ढोल की बीट पर आलिया के मूव्स हर किसी को पसंद आ रहे हैं।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा- संजय लीला भंसाली के गाने के म्यूजिक पर डांस करके सपना सच हो गया। मेरा दिल हमेशा ढोलीडा पर धड़केगा।

गंगूबाई काठियावाड़ी के पहले गाने को जाह्नवी श्रीमनकर और शैल हाड़ा ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। आलिया भट्ट का डांस क्रुति महेश ने कोरियोग्राफ किया है।

बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट का चरित्र वास्तविक जीवन से प्रभावित है। दरअसल आलिया इस फिल्म में गंगूबाई कोठेवाली का किरदार निभा रहीं हैं। जिसे कम उम्र में वेश्यावृत्ति में बेच दिया गया था। हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय पर इस फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म में सहायक भूमिकाओं में विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा नजर आएंगे। वहीं अजय देवगन, इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन