1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका को टुकुर-टुकुर निहार रहा ये क्यूट बच्चा कौन? मर्चेंट परिवार का है लाडला

अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका को टुकुर-टुकुर निहार रहा ये क्यूट बच्चा कौन? मर्चेंट परिवार का है लाडला

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 10, 2024 09:35 am IST,  Updated : Jul 10, 2024 10:00 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक मासूम सा दिखने वाला बच्चा राधिका मर्चेंट को निहारता दिख रहा है। अब चर्चा हो रही है कि ये बच्चा आखिर कौन है। चलिए इस बच्चे से जुड़ी जानकारी आपको देते हैं।

Anjali merchant aryan radhika merchant- India TV Hindi
अंजली मर्चेंट, बेबी आर्यन और राधिका मर्चेंट। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अब देर नहीं है, बस चंद दिनों में दोनों आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो जाएंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी और शादी से पहले होने वाली रस्मों की गूंज पूरे देश में सुनने को मिल रही है। शादी से पहले होने वाली सभी रस्में की जा रही है। इनमें होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आ रही हैं। हाल में ही राधिका मर्चेंट की ग्रह शांति पूजा रखी गई थी, जिसमें उन्हें खास पूजा करते देखा गया था। इसकी एक तस्वीर सामने आई है और ये तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बच्चा बेहद प्यार से राधिका की ओर देखता नजर आ रहा और राधिका का पूरा ध्यान पूजा की ओर है। 

आखिर कौन है ये बच्चा

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राधिका मर्चेंट साउथ इंडियन व्हाइट गोल्ड सारी में नजर आ रही हैं। वो सादगी से तैयार हैं और ग्रह शांति की पूजा कर रही हैं। इस दौरान उनके बगल में उनकी बहन अंजली मर्चेंट रेड पटोला साड़ी में बैठी हैं। दोनों ही बहनें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बहन अंजलि की गोद में एक क्यूट बच्चा है, जो व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने है। ये बेबी राधिका मर्चेंट को एक टक निहार रहा है। तस्वीर काफी प्यारी है। सामने आई इस तस्वीर में नजर आ रहा क्यूट सा बच्चा कोई और नहीं बल्कि मर्चेंट परिवार का लाडला और राधिका मर्चेंट का भांजा है। जी हां, ये क्यूट बेबी राधिका मर्चेंट की बहन अंजली मर्चेंट और जीजा अमन मजेठिया का बेटा है। इस बेबी बॉय का नाम आर्यन है। 

यहां देखें पोस्ट

कौन है राधिका मर्चेंट के दीदी-जीजा

राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन अंजली मर्चेंट हेयर स्टाइलिंग और हेयर ट्रीटमेंट के लिए बी-टाउन सेलेब्स को स्पेशलाइज्ड सर्विसेस देती हैं। अंजली मर्चेंट की शादी अमन मजेठिया से हुई है। अमन बिजनेसमैन हैं और इसके साथ ही 'विटली' के संस्थापक हैं। 

अब शादी का इंतजार

बता दें, मामेरू, गरबा नाइट, हल्दी, ग्रह शांति और मेहंदी की रस्में तो शानदार तरीके से हो गई हैं। अब 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की  होने वाली शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें भी सितारों से महफिल सजेगी। अंबानी परिवार के सदस्य भी इसमें छाए नजर आएंगे। शादी का इवेंट तीन दिनों तक चलेगा। 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी शादी के बाद होने वाली रस्में जारी रहेंगी। इस शादी में कई विदेशा हस्तियां भी शामिल होंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन