1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मूर्ख नहीं...' परेश रावल से विवाद के बीच अक्षय कुमार ने एक्टर के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो जीत लेगा दिल

'मूर्ख नहीं...' परेश रावल से विवाद के बीच अक्षय कुमार ने एक्टर के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो जीत लेगा दिल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 27, 2025 06:38 pm IST,  Updated : May 27, 2025 06:38 pm IST

परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' छोड़ दी है और जब अक्षय कुमार से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो जरूर आपका दिल जीत लेगा। उन्होंने क्या कहा जानें।

Paresh rawal akshay kumar- India TV Hindi
परेश रावल और अक्षय कुमार। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार से लेकर नाना पाटेकर तक अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' के प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। 6 जून को रिलीज होने वाली मल्टीस्टारर फिल्म पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हालांकि अक्षय कुमार की एक और फिल्म जो इन दिनों चर्चा में है, वह है 'हेरा फेरी 3'। जब से इसके एक अभिनेता परेश रावल ने एक दिन की शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ी है, तब से यह फिल्म और इसके विवाद सुर्खियों में हैं। मंगलवार को 'हाउसफुल 5' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार से परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बारे में पूछा गया। एक्टर ने क्या कहा, जानें।

अक्षय कुमार ने परेश रावल को अपना अच्छा दोस्त बताया

एक पत्रकार ने अक्षय से परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने के बारे में पूछा और यह भी कहा कि नेटिजेंस ने उन्हें फिल्म छोड़ने के लिए 'मूर्ख' कहा। अक्षय ने पत्रकार को बीच में ही रोक दिया और कहा कि उन्हें परेश रावल के लिए मूर्ख जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोग पसंद नहीं हैं। अभिनेता ने मंगलवार को कहा, 'मैं अपने एक सह-कलाकार के लिए 'मूर्ख' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करता, जिसके साथ मैंने 30-32 सालों से काम किया है। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं और मैं वास्तव में उनकी प्रशंसा करता हूं...मुझे नहीं लगता कि यह एक गंभीर मामले के बारे में बात करने की जगह है, जिसे अदालत संभालेगी।'

यहां देखें वीडियो

क्या है पूरा विवाद?

अक्षय कुमार की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक हेरा फेरी की तीसरी फिल्म हाल ही में चर्चा में रही है। पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अभिनेता परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' से खुद को अलग कर लिया। अभिनेता के वकील ने कहा कि अभिनेता ने काफी समय पहले ही फिल्म करने से मना कर दिया था। फिल्म की स्क्रिप्ट से उनका कोई मतभेद नहीं है। अभिनेता के वकील ने यह भी कहा कि उन्होंने अक्षय के प्रोडक्शन हाउस की टीम को अपना जवाब भेज दिया है। दूसरी ओर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की ओर से वकील ने कहा कि शूटिंग शुरू करने के बाद अभिनेता का अचानक चले जाना काफी नुकसानदेह रहा है। वकील ने बताया था कि उन्होंने परेश रावल को नोटिस भेजा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन