1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 22 साल पहले आई अमिताभ बच्चन की फिल्म, जिसमें बहू ऐश्वर्या बनी थीं उनकी बहन, देखकर होगा अफसोस!

22 साल पहले आई अमिताभ बच्चन की फिल्म, जिसमें बहू ऐश्वर्या बनी थीं उनकी बहन, देखकर होगा अफसोस!

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 08, 2025 06:05 pm IST,  Updated : Jan 08, 2025 06:05 pm IST

अमिताभ बच्चन अपने अभिनय के जरिए दर्शकों को हंसाने से लेकर रुलाने तक में सफल रहे हैं। लेकिन, 22 साल पहले रिलीज हुई उनकी एक फिल्म ने दर्शकों को खूब निराश किया था। इस फिल्म में उनके साथ बहू ऐश्वर्या राय, संजय दत्त और अजय देवगन जैसे स्टार भी नजर आए थे। लेकिन, अफसोस इस फिल्म को देख दर्शकों को कुछ खास खुशी नहीं मिली।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन की छोटी बहन का रोल निभाया था Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में 5 दशक से ज्यादा का समय हो गया है। महानायक ने 1969 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी, जिसमें उनके अलावा और भी कई कलाकार नजर आए थे। अपने फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन ने बहुत सी हिट-सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर दीं तो कई फ्लॉप फिल्में भी दीं। इस बीच अमिताभ बच्चन कुछ ऐसी फिल्मों में भी नजर आए, जिन्हें फ्लॉप का टैग तो मिला ही साथ ही बिग बी ने भी दर्शकों को निराश किया। 2002 में भी सिनेमाघरों में अमिताभ बच्चन स्टारर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे देखकर दर्शकों ने अपना सिर पकड़ लिया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ संजय दत्त, अजय देवगन जैसे स्टार भी नजर आए थे और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनकी बहन का किरदार निभाया था।

ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन की छोटी बहन का रोल निभाया था

यहां 2002 में रिलीज हुई 'हम किसी से कम नहीं' की बात हो रही है, जिसकी कहानी एक गैंगस्टर  'मुन्ना भाई' (संजय दत्त), 'कोमल' (ऐश्वर्या राय), कोमल के भाई 'डॉक्टर रस्तोगी' (अमिताभ बच्चन) और प्रेमी 'राजा' (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है। 2 घंटे और 41 मिनट की इस फिल्म को देखकर दर्शक बेहद निराश हुए थे और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का बुरा हाल रहा था। दर्शकों ने इस फिल्म की कहानी को सिरे से खारिज कर दिया और देखते ही देखते इस पर फ्लॉप का ठप्पा लग गया।

दर्शकों को पसंद नहीं आई थी ये फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि, गैंगस्टर मुन्ना भाई को कोमल से प्यार हो जाता है। लेकिन, कोमल को राजा से प्यार है। कोमल का एक भाई भी है, डॉक्टर रस्तोगी। अब कोमल से शादी के लिए मुन्ना भाई को एक तरफ कोमल के भाई को मनाना है और दूसरी तरफ राजा का पत्ता साफ करना है। फिल्म की पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन, मुन्ना भाई की ये जद्दोजहद दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आई और रिलीज होते ही मूवी का इतना बुरा हाल हुआ का दर्शकों ने इसे जरा भी भाव नहीं दिया।

आईएमडीबी पर मिली है 4.2 रेटिंग

इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 4.2 रेटिंग मिली है और अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय से पहले करिश्मा कपूर को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसमे दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं डेविड धवन से पहले फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी महेश मांजरेकर के जिम्मे थी, लेकिन उनके इनकार के बाद निर्देशन की जिम्मेदारी डेविड धवन ने संभाली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन