1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद में पहुंचे अमिताभ बच्चन, स्वामी रामभद्राचार्य को देखते ही छुए पैर और...

अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद में पहुंचे अमिताभ बच्चन, स्वामी रामभद्राचार्य को देखते ही छुए पैर और...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 13, 2024 09:58 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 09:58 pm IST

अनंत-राधिका की शाही शादी के एक दिन बाद अंबानी परिवार ने कपल के लिए 'शुभ आशीर्वाद' समारोह रखा। यह भव्य आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। जिसमें कई दिग्गज सितारे, धर्मगुरू और सेलिब्रिटी पहुंचे हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
स्वामी रामभद्राचार्य के साथ अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने शुक्रवार यानी 12 जुलाई को मुंबई में एक बेहद भव्य समारोह में उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लिए। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और बिजनेस जगत की हस्तियों से लेकर हॉलीवुड की भी कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। कई दक्षिण फिल्म उद्योग के सितारे भी इस शाही शादी का हिस्सा बने। मेहमानों में हार्दिक पंड्या और अनुपम खेर जैसी मशहूर हस्तियां भी शामिल थीं। अनंत-राधिका की शादी के बाद आज नए-नवेले जोड़े के लिए अंबानी फैमिली ने शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें कई धर्मगुरू भी पहुंचे हैं।

बिग बी ने छुए स्वामी रामभद्राचार्य के पैर

अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी परिवार संग पहुंचे। इस बीच अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अमिताभ बच्चन में चित्रकूट में एक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान तुलसी पीठ के संस्थापक और प्रमुख स्वामी रामभद्राचार्य के पैर छूते और उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य एक श्रद्धेय आध्यात्मिक नेता, विद्वान और लेखक हैं और दो साल की उम्र में अंधे हो गए थे।

अनंत-राधिका के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य

साहित्य, दर्शन और आध्यात्मिक शिक्षाओं में उनके योगदान ने उन्हें आध्यात्मिक समुदाय में उच्च सम्मान का स्थान दिलाया है। अनंत-राधिका के आशीर्वाद समारोह में, स्वामी रामभद्राचार्य के साथ गौर गोपाल दास और उनके शिष्य भी पहुंचे। इस बीच जैसे ही अमिताभ बच्चन उनसे मिलने पहुंचे, वह अपनी सीट से उठे और उन्हें गर्मजोशी से गले लगा लिया। उन्होंने कुछ देर तक बात की और स्वामी रामभद्रचार्य ने अमिताभ बच्चन के कान में कुछ शब्द फुसफुसाए। उनकी बातचीत के बाद अमिताभ बच्चन ने सम्मानपूर्वक उनके पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। 

यहां वीडियो देखें:

अमिताभ बच्चन ने किया अपनी बारी का इंतजार

एक अन्य वीडियो में, मेगास्टार अमिताभ बच्चन को एमएस धोनी के ठीक पीछे रेड कार्पेट पर फोटो खिंचवाने के लिए अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करते दिखे। इवेंट में उनके साथ उनके दामाद निखिल नंदा और नातिन नव्या नंदा भी नजर आईं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के अलावा अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में शामिल होने वालों में कैप्टन कूल एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ, सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, केएल राहुल, रणबीर कपूर, जान्हवी के साथ शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन