1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत अंबानी ने दोस्तों को रिटर्न में दिए करोड़ों के गिफ्ट, कीमत सुन पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अनंत अंबानी ने दोस्तों को रिटर्न में दिए करोड़ों के गिफ्ट, कीमत सुन पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 14, 2024 12:28 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 12:28 pm IST

अनंत अंबानी ने शादी में आए अपने दोस्तों को रिटर्न गिफ्ट में बहुत ही महंगी घड़ियां उपहार में दी है, जिनकी कीमत सुन आपको होश उड़ जाएंगे। दूल्हे अनंत ने भी अपने दोस्तों को एक शानदार उपहार र‍िटर्न ग‍िफ्ट में देकर चौंका दिया।

अनंत अंबानी ने दोस्तों को दिए करोड़ों के गिफ्ट- India TV Hindi
अनंत अंबानी ने दोस्तों को दिए करोड़ों के गिफ्ट Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इन दोनों सोशल मीडिया के साथ-साथ लोगों के बीच में भी चर्चा का विषय बन गई है। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी कर ली है। अनंत और राधिका की शादी के हर एक फंक्शन पर लोगों की नजरें रही हैं। वहीं 13 जुलाई, 2024 को शुभ आशीर्वाद समारोह के बाद 14 जुलाई यानी आज रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी। इन सबके बीच अनंत अंबानी ने दोस्तों को जो रिटर्न गिफ्ट दिए हैं उसे लेकर एक लेटेस्ट अपटेड सामने आई, जिस के बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। अनंत ने अपने करीबी दोस्तों को खास तोहफे दिए है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

अनंत अंबानी ने दोस्तों को दी इतने करोड़ की घड़ी

देश के अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की शाही शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। वहीं इस सब के बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आने वाले गेस्ट को दिए गए लग्जरी गिफ्ट को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अनंत अंबानी ने अपने कुछ खास दोस्तों को करोड़ों की कीमत वाली ऑडेमर्स पिगेट घड़ियां गिफ्ट में दी है। अनंत अंबानी ने जो घड़ियां गिफ्ट की है उनकी कीमत जान आप भी दंग रह जाएंगे।अनंत ने कुल 25 ऑडेमर्स पिगेट प्रीमियर लिमिटेड एडिशन घड़ियां बनवाई हैं, जिनकी कीमत 2 करोड़ बताई जा रही है।

अनंत अंबानी के दिए रिटर्न गिफ्ट की झलक

अनंत अंबानी की शादी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके करीबी दोस्तों को महंगी ऑडेमर्स पिगेट घड़ियां दिखाते हुए देखा जा सकता है। ग्रूम स्क्वॉड में शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, वीर पहाड़िया, सलमान खान, मिजान जाफरी, शिखर पहाड़िया समेत 25 करीबी दोस्त रहे, जिन्हें अनंत अंबानी ने लग्जरी घड़ी तोहफे में दी है। इन ऑडेमर्स पिगुएट घड़ियों की खासियतों की बात करें तो इनमें 18K सोने का ब्रेसलेट है, जिसमें सोने का डायल और नीलम क्रिस्टल कैलिबर है।

अनंत-राधिका रिसेप्शन

अनंत-राधिका ने 12 जुलाई को शादी की है। इसके बाद 13 जुलाई को कपल की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें देश भर की कई हस्तियां उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचीं। वहीं 14 जुलाई को आज कपल का रिसेप्शन होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन