1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब राधिका मर्चेंट को देख यूं मुस्कुराए अनंत अंबानी, एक-दूजे की आंखों में खोए, लाजवाब दिखी ये जोड़ी

जब राधिका मर्चेंट को देख यूं मुस्कुराए अनंत अंबानी, एक-दूजे की आंखों में खोए, लाजवाब दिखी ये जोड़ी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 11, 2024 08:21 am IST,  Updated : Jul 11, 2024 08:21 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंच की जोड़ी हर बार दिल जीतने में कामयाब होती है। दोनों के बीच का प्यार उनकी तस्वीरों में साफ देखने को मिलता है। हालिया तस्वीरों में भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक साथ कमाल के लगे हैं। ये तस्वीरें हल्दी सेरेमनी से सामने आई हैं।

Anant Ambani Radika merchant- India TV Hindi
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट। Image Source : INSTAGRAM

काउंटडाउन शुरू हो गया है! अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अब कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। ठीक एक दिन बाद दोनों शादी कर के ऑफिशियल तौर पर पति-पत्नी हो जाएंगे। । अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी और शादी से पहले होने वाली रस्मों की गूंज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सुनाई दे रही है। एक के बाद एक शादी की अलग-अलग रस्में रखी जा रही हैं। इसके साथ ही खाने और मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया जा रहा है। हाल में ही हल्दी सेरेमनी संपन्न हुई थीं। इसमें कपल येलो आउटफिट में सजा नजर आया था। अब इस कपल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। 

तस्वीरों में दिखे प्यार भरे पल

सामने आई तीन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट दोनों ही येलो आउटफिट में नजर आ रहे हैं। अनंत ने सिल्क का कुर्ता और जैकेट कैरी की है, जिस पर बारह सिंघा बने हुए हैं। इसके साथ ही राधिका ने येलो आउटफिट के साथ फूलों का पोचो और ज्वेलरी कैरी की हैं। पहली तस्वीर में दोनों अगल-बगल खड़े नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें राधिका मुस्कुरा रही हैं और अनंत अंबानी उन्हें एक टक देखते हुए मुल्कुरा रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में दोनों गौतम बुद्ध की मुर्ति के आगे बैठे दिख रहे हैं। दोनों ही इस तस्वीर में एक दूजे की आंखों में खोए हुए हैं और खिलखिलाकर हंस रहे हैं। इन तस्वीरों को दोनों की स्टाइलिस्ट शालीन नैथानी ने पोस्ट किया है। शालीन अनंत-राधिका के अलावा शाहरुख खान, विराट कोहली, कैटरीना कैफ जैले कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी स्टाइल करती हैं। उन्होंने इस कपल को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स के लिए भी स्टाइल किया था। 

यहां देखें तस्वीरें

एक के बाद एक हो रहीं रस्में

बता दें, मामेरू से शादी की रस्में शुरू हुईं और फिर गरबा नाइट, हल्दी, ग्रह शांति, मेहंदी, डांडिया और शिव शक्ति की पूजा की रस्में के साथ शानदार तरीके से जारी हैं। अब 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेंगे, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी शादी के बाद होने वाली रस्में जारी रहेंगी। इस शादी में देसी-विदेशी सितारे शामिल होंगे। बॉलीवुड से लेक हॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने की खबरें जोरों पर हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन