1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महादेव की भक्ति में लीन हुईं अनन्या पांडे, माथे पर चंदन लगाए शिव के दरबार में टेका माथा, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

महादेव की भक्ति में लीन हुईं अनन्या पांडे, माथे पर चंदन लगाए शिव के दरबार में टेका माथा, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 12, 2026 06:05 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 06:05 pm IST

अनन्या पांडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को यूजर्स से खूब प्यार मिल रहा है।

ananya panday- India TV Hindi
अनन्या पांडे। Image Source : INSTAGRAM/@ANANYAPANDAY

अनन्या पांडे पिछले दिनों अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में रहीं, जिसमें वह कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। अनन्या-कार्तिक ने इस फिल्म का पूरे जोरों-शोरों के साथ प्रमोशन किया, लेकिन दर्शकों से इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। इस बीच अनन्या पांडे अपनी नए पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं, जो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। इस पोस्ट में अनन्या पांडे महादेव की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं और उनके इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

अनन्या पांडे महादेव की भक्ति में हुईं लीन

अनन्या पांडे हाल ही में महादेव के दर्शन के लिए एक मंदिर गई थीं, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनन्या महादेव के आगे सिर झुकाए, भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में अपनी कार में बैठे अनन्या अपने माथे पर लगा चंदन फ्लॉन्ट करती दिखीं। ये फोटोज शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- 'हर-हर महादेव।' अनन्या पांडे की इन तस्वीरों पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'हर हर महादेव।' एक अन्य ने लिखा- 'ओम नमः शिवाय।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर ऐसे ही रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

कैसा रहा लेटेस्ट फिल्म का हाल?

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले वीकेंड में तो जैसे-तैसे फिल्म 23-23 करोड़ कमाने में सफल रही, लेकिन इसके बाद के दिनों में फिल्म की कमाई में कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिला। 15 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 32 करोड़ में सिमट कर रह गया, जबकि फिल्म का बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है।

अनन्या पांडे के अपकमिंग प्रोजेक्ट

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के बाद अनन्या पांडे, करण जौहर की दूसरी रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास वेब सीरीज 'कॉल मी बे 2' भी है, जिसके पहले सीजन को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

ये भी पढ़ेंः 1 करोड़ का स्टोव और लाखों का मार्बल, अहान पांडे की बहन को नए घर के लिए चाहिए इतनी एक्सपेंसिव चीजें, पति भी हैरान

'जना नायकन' सर्टिफिकेट विवाद अब तक नहीं सुलझा, मेकर्स ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, कहां अटका मामला?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन