1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर का अतरंगा डांस देख भूल जाएंगे 'एनिमल' अवतार, वीडियो देखते ही छूट जाएगी हंसी

रणबीर कपूर का अतरंगा डांस देख भूल जाएंगे 'एनिमल' अवतार, वीडियो देखते ही छूट जाएगी हंसी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 10, 2023 08:16 am IST,  Updated : Dec 10, 2023 08:16 am IST

रणबीर कपूर 'एनिमल' में धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल में ही रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, ये फिल्म का हिस्सा तो नहीं है, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रिकॉर्ड किया गया है। सामने आए इस वीडियो में रणबीर कपूर का क्रेजी डांस देखने को मिल रहा है।

Ranbir kapoor, animal actor Ranbir Kapoor- India TV Hindi
डांस करते हुए रणबीर कपूर। Image Source : INSTAGRAM

'एनिमल' में अपनी सॉलिड परफॉर्मेंस से रणबीर कपूर फैंस का दिल जीत रहे हैं। उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई है और इसी वजह से फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स ने जितना सराहा उससे ज्यादा प्यार जनता से मिल रहा है। इस वजह से फिल्म की कमाई छप्परफाड़ तरीके से हो रही है। फिल्म की बंपर कमाई ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर बना दिया है। ये तो बात हो गई फिल्म की अब बताते हैं रणबीर कपूर के हालिया वायरल हो रहे वीडियो के बारे में। सामने आए इस वीडियो में रणबीर कपूर का कभी नहीं दिखा अंदाज और अवतार नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

रणबीर का फैंस को दिखा मस्तीखोर अंदाज

सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर के साथ ही संदीप रेड्डी वांगा नजर आ रहे हैं। दोनों कई सरदारों के बीच दिख रहे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर जमकर डांस कर रहे हैं। उनका डांस काफी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो फिल्म की शूटिंग के दौरान ही बनाया गया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर काफी मस्ती भरे मूड में दिख रहे हैं। रणबीर ने व्हाइट टीशर्ट के साथ डेनिम कैरी की है। साथ ही उन्होंने टोपी पहनी है। वीडियो में नजर आ रहा उनका अतरंगा डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रणबीर का ये डांस देखकर संदीप रेड्डी वांगा भी कंट्रोल नहीं कर पाते और वो भी सीटी बजाने लगते हैं। वहीं साथ खड़े और लोग उनके साथ ताल से ताल मिलाते नजर आते हैं। 

फैंस को पसंद आया ये वीडियो

वीडियो देखने के बाद साफ हो रहा है कि रणबीर कपूर रियल लाइफ में भले ही सीरियस रहते हों, लेकिन वो असल में काफी मस्तीखोर हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी अपना  एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'ये देखकर इंप्रेस हो गया, 20 बार लाइक कर दिया है।' वहीं एक शख्स तो गाना पूछ रहा है। 

यहां देखें वीडियो

फिल्म में नजर आए ये सितारे

बता दें, 'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होनो के बाद से ही धूम मचा रही है। फिल्म सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें: टुकुर-टुकुर देखते, पॉपकॉर्न खाते पार्टी से बाहर आए करीना कपूर के लाडले जहांगीर, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

सिर पर साफा, हाथ में गुलदस्ता लिए धर्मेंद्र ने फैंस को कहा थैंक्यू, दिखाए बर्थडे पर मिले गिफ्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन