1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कश्मीर फाइल्स के बाद बंगाल फाइल्स में दिखेंगे अनुपम खेर, आप की अदालत में लुक हुआ रिवील, जानें क्या बोले एक्टर

कश्मीर फाइल्स के बाद बंगाल फाइल्स में दिखेंगे अनुपम खेर, आप की अदालत में लुक हुआ रिवील, जानें क्या बोले एक्टर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 11, 2025 10:53 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 11:14 pm IST

Aap ki Adalat Anupam Kher: अनुपम खेर ने देश के सबसे पॉपुलर टीवी शो 'आप की अदालत' में शिरकत की थी। यहां उन्होंने अपनी फिल्म कश्मीर फाइल्स के विवादों पर खुलकर बात की। साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंगाल फाइल्स' के लुक का खुलासा किया है।

Anupam Kher- India TV Hindi
अनुपम खेर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर 70 साल की उम्र में सिनेमा को समर्पित हैं और दिन रात काम करते नजर आते हैं। अनुपम खेर ने देश के सबसे पॉपुलर टीवी शो 'आप की अदालत' में शिरकत की और जिंदगी के तमाम पहलुओं पर खुलकर जवाब दिया। इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब में अनुपम खेर ने कम उम्र में अपने बाल झड़ने पर बात की और बताया कि वे जल्द ही 'बंगाल फाइल्स' फिल्म में नजर आने वाले हैं। कश्मीर फाइल्स के बाद बंगाल फाइल्स में भी अनुपम खेर की दमदार एक्टिंग दिखने वाली है। अनुपम खेर ने यहां अपने लुक का भी खुलासा किया है। 

महात्मा गांधी के किरदार में दिखेंगे अनुपम खेर

अनुपम खेर ने पहली बार इंडिया टीवी पर अपनी अपकमिंग फिल्म बंगाल फाइल्स के लुक का भी खुलासा किया है। साथ ही ये भी बताया कि महात्मा गांधी का किरदार खुद अनुपम खेर निभाने वाले हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने खास तैयारी भी की थी। करीब 1 साल तक शराब और मांस का सेवन नहीं किया और अभी भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं। अनुपम खेर ने इस खास बातचीत में अपनी जिंदगी के तमाम अनछुए पहलुओं पर बात की और कई अहम खुलासे किए। जिसमें उन्होंने कम उम्र में बाल झड़ने के बाद उन्हें करियर में किन संघर्षों का सामना करना पड़ा, ये भी बताया। 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाने के भी दिलचस्प किस्से बताए। 

'तन्वी द ग्रेट' फिल्म को लेकर भी बोले अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर भी बातचीत की। फिल्म की कहानी पर बात करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि इसका प्रीमियर अमेरिका के कई शहरों में हुआ और 'स्टेंडिंग ऑवेशन' (सम्मान में खड़े होकर तालियां) मिला। एक्टर ने बताया कि हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो भी प्रीमियर में शामिल हुए और जमकर तारीफ की। बता दें कि आज अनुपम खेर राष्ट्रपति भवन में अपनी इसी फिल्म के प्रीमियर के लिए भी पहुंचे थे। दिन में अनुपम खेर की कुछ तस्वीरें भी आई थीं जिसमें वे शूट पहनकर अपने दोस्त बोमन ईरानी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। यहां अनुपम खेर के साथ उनकी फिल्म तन्वी द ग्रेट की स्टारकास्ट ने भी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन