1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर धमाकेदार सुरों से सजेगा बॉलीवुड, फिर साथ आ रही एआर रहमान और मोहित चौहान की जोड़ी, राम चरण ने दिखाई झलक

फिर धमाकेदार सुरों से सजेगा बॉलीवुड, फिर साथ आ रही एआर रहमान और मोहित चौहान की जोड़ी, राम चरण ने दिखाई झलक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 04, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 11:02 pm IST

राम चरण स्टारर 'पेड्डी' में एआर रहमान और मोहित चौहान एक बार फिर सुरों का जादू चलाएंगे। फिल्म में धमाकेदार गाने सुनने को मिलने वाले हैं। फिल्म को लेकर राम चरण ने बड़ी अपडेट साझा की है।

ar RAHMAN MOHIT CHAUHAN- India TV Hindi
ए आर रहमान और मोहित चौहान। Image Source : RAM CHARAN/X

राम चरण ने एक बार फिर फैंस में जबरदस्त उत्साह जगा दिया है। एक्टर, जो इन दिनों अपनी सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म पेड्डी की तैयारी में बिजी हैं, ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने फैंस के बीच एक नई हलचल मचा दी है, क्योंकि सभी को लग रहा है कि जल्द ही कोई बड़ा ऐलान होने वाला है। अपने ट्विटर हैंडल पर राम चरण ने एक ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें ग्लोबल म्यूजिक लीजेंड एआर रहमान, मशहूर सिंगर मोहित चौहान और पेड्डी के डायरेक्टर बुची बाबू सना एक साथ नजर आ रहे हैं। भारतीय संगीत के दो दिग्गज एआर रहमान और मोहित चौहान का साथ आना दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुका है।

इस कैप्शन ने खींचा ध्यान

इस पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा राम चरण के दिलचस्प कैप्शन ने 'व्हाट्स कुकिंग गाइज?' यानी क्या हो रहा है? तस्वीर से साफ झलक रहा है कि पर्दे के पीछे कुछ बड़ा पक रहा है शायद पेड्डी के लिए कोई बड़ा म्यूजिकल डेवलपमेंट। कयास लगाए जा रहे हैं कि एआर रहमान और मोहित चौहान फिल्म के लिए किसी नए गाने या थीम पर साथ काम कर रहे हैं। रहमान पहले से ही पेड्डी के म्यूजिक कंपोजर के रूप में कन्फर्म हैं, लेकिन 'नादान परिंदे' और 'तुम से ही' जैसे गानों के लिए मशहूर मोहित चौहान की इस तस्वीर में झलक ने फैन्स की उत्सुकता को और बढ़ा दी है।

यहां देखें पोस्ट

फिल्म से जुड़ी जानकारी

उप्पेना के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की फिल्म पेड्डी को एक रस्टिक इमोशनल ड्रामा बताया जा रहा है, जो राम चरण के अब तक के सबसे इंटेंस किरदारों में से एक होगा। फिल्म अपने बड़े स्केल, दमदार स्टारकास्ट और एआर रहमान के म्यूजिक की वजह से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित पेड्डी में राम चरण मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी हैं। वेंकटा सतीश किलारू द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे शापित फिल्म का कलंक लिए बैठी है ये मूवी, बनाने में लगे 24 साल, दो सुपरस्टार हीरो की हुई थी मौत

जब एक महिला ने हिला दी थी शरिया कानून की नींव, भड़क गया था मुस्लिम समाज, अब बड़े पर्दे पर आएगी 'हक' की लड़ाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन