1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोविड पॉजिटिव होने से पहले यहां गए थे अर्जुन कपूर और अंशुला, BMC ने बनाई हाई रिस्क कॉन्टेक्ट लिस्ट

कोविड पॉजिटिव होने से पहले यहां गए थे अर्जुन कपूर और अंशुला, BMC ने बनाई हाई रिस्क कॉन्टेक्ट लिस्ट

 Published : Dec 30, 2021 11:20 am IST,  Updated : Dec 30, 2021 02:52 pm IST

अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना पॉजिटिव ह- India TV Hindi
अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।  Image Source : INSTAGRAM/ARJUNKAPOOR

Highlights

  • अर्जुन कपूर के अलावा रिया कपूर, अंशुला भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं
  • अर्जुन कपूर और अंशुला का बीकानेर से वापस आने के बाद हुआ था कोविड टेस्ट
  • बीएमसी ने तैयार की 25 लोगों की हाई रिस्क कॉन्टेक्ट लिस्ट

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर बुधवार को कोविड पॉजिटिव हो गए। अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर उनके पति करण बुलानी के साथ-साथ कजिन भाई अभिनेता मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अन्तर मारवाह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बीकानेर गए थे वहां से वापसी के दौरान टेस्टिंग की गई, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अंशुला के हाई रिस्क कॉन्टेक्ट की बीएमसी ने एक लिस्ट बनाई थी, जिसमें 22 लोग थे, जिसमें से 18 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी लोगों के अमार्टमेंट्स के फ्लोर को बीएमसी ने सील कर दिया है।

अब तक इन सेलेब्स को अपनी गिरफ्त में ले चुका है कोरोना वायरस, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

 

अर्जुन, अंशुला, रिया और करण इस समय अपने-अपने घरों में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों के मार्गदर्शन में सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं। 

अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना पॉजिटिव ह
Image Source : INSTAGRA/RHEAKAPOORअर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, चचेरी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

रिया कपूर ने इंस्टाग्राम स्टेट्स में एक नोट लिखकर इस बात की जानकारी दी कि वह और उनके पति कोरोना पॉजिटिव हो गए है्ं और दोनों ही आइसोलेशन में है।  रिया कपूर ने लिखा, 'हां, पूरी सावधानी रखने के बाद भी मैं कोविड पॉजिटिव हूं। ये मेरा प्राइवेट हैल्थ मैटर है, लेकिन पता नहीं इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। ये जानकारी सिर्फ सरकार और मेडिकल से रिलेटेड लोगों के लिए है ताकि वो अपना काम कर सकें, लेकिन किसी गॉसिप साइट के लिए नहीं। मैं और मेरे पति आइसोलेटेड हैं और पूरे प्रिकॉशन्से ले रहे हैं। हमने पिछली रात साथ में फ्रोजन भी देखी पहली बार जो काफी अच्छी थी। उसे देखने के बाद मुझे मेरी बहन की याद आ गई। चॉकलेट्स के अलावा सब चीज का टेस्ट गंदा लग रहा है,  सिर दर्द हो रहा है। लेकिन आशा है कि हम जल्द ठीक हो जाएंगे। जो लोग हमारी तबीयत को लेकर पूछ रहे हैं उनके प्यार के लिए धन्यवाद''

 यह दूसरी बार है जब अर्जुन को कोविड हुआ है। उन्होंने पहले सितंबर 2020 में पॉजिटिवि परीक्षण किया था, लेकिन जटिलताओं के बिना ठीक हो गए थे।

इनपुट नम्रता 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन