1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने बताया क्या है शादी का प्लान? ब्रेकअप के बाद बोले- 'मेरी बीवी का वक्त आएगा तो'

अर्जुन कपूर ने बताया क्या है शादी का प्लान? ब्रेकअप के बाद बोले- 'मेरी बीवी का वक्त आएगा तो'

 Published : Feb 01, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Feb 01, 2025 08:19 pm IST

अर्जुन कपूर, जो 'मेरे हसबैंड की बीवी' को लेकर चर्चा में उन्होंने मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अपनी वेडिंग प्लानिंग के बारे में बात की। अर्जुन, जो पहले मलाइका के साथ रिलेशनशिप में थे। उनका 2024 में ब्रेकअप हो गया है।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर Image Source : INSTAGRAM

'सिंघम अगेन' में डेंजर लंका के रूप में आखिरी बार देखे गए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अब भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आने वाले हैं। कपूर खानदान के लाडले बेटे अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 2024 में मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप करने के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बात की। शनिवार, 1 फरवरी को मुंबई में फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर लॉन्च किया है। इसr दौरान उन्होंने अपनी शादी और पत्नी के बारे में खुलकर बात की।

अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

अर्जुन कपूर ने कहा, 'अगर कुछ होगा तो मैं आप सभी को बता दूंगा। आज फिल्म पर चर्चा करते हैं और उसके ट्रेलर लॉन्च का जश्न मनाते हैं। मुझे फिल्म के बारे में बात करनी है। मुझे लगता है कि मैंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में जब कुछ भी महसूस किया है तब मैंने आपको सही समय पर सब बताया है। अब क्या गपशप बाकी रह गई है।' आगे एक्टर ने कहा, 'मैं इसमें संकोच नहीं करूंगा। आप सभी जानते हैं कि मैं कैसा व्यक्ति हूं। मुझे अभी मेरे हसबैंड की बीवी पर ध्यान देना है और जब मेरी पत्नी के बारे में बात करने का समय आएगा तो हम सही समय पर इस बारे में बात करेंगे।'

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का टूटा रिश्ता

अर्जुन कपूर अभी सिंगल हैं। पहले वह मलाइका के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक-दूसरे को 2018 में डेट करना शुरू किया था। हालांकि, 2024 में वे अलग हो गए। 2024 में, अर्जुन ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन में मलाइका के साथ ब्रेकअप की पुष्टि की। जब भीड़ ने मलाइका का नाम लिया और मराठी में पूछा कि वह कैसी हैं तो अर्जुन ने जवाब दिया, 'नहीं नहीं अभी सिंगल हूं, रिलैक्स करो।'

मेरे हसबैंड की बीवी के बारे में

'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है और इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। ट्रेलर में अंकुर (अर्जुन कपूर) और उसकी पूर्व पत्नी प्रभलीन (भूमि पेडनेकर) की कहानी दिखाई गई है जो रेट्रोग्रेड एमनेसिया से पीड़ित है और अपने तलाक के बारे में भूल जाती है। बाद में उसे यह जानकर झटका लगता है कि अंकुर अब किसी और के साथ रिश्ते में है, जिसका किरदार रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन