1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला पेरिस में बॉयफ्रेंड संग कर रही हैं खूब मस्ती, कपल का किस करते हुए वीडियो हो रहा वायरल

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला पेरिस में बॉयफ्रेंड संग कर रही हैं खूब मस्ती, कपल का किस करते हुए वीडियो हो रहा वायरल

 Published : May 18, 2024 04:27 pm IST,  Updated : May 18, 2024 04:27 pm IST

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा पर बॉयफ्रेंड संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों किस करते नजर आ रहे हैं। अपने इस वीडियो की वजह से अंशुला चर्चा में आ गई हैं।

anshula kapoor- India TV Hindi
पेरिस में वेकेशन मना रहे हैं अंशुला- रोहन Image Source : X

बोनी कपूर की लाडली बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर  ने भले ही बॉलीवुड में कदम नहीं रखा लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। तभी तो अंशुला कपूर जब भी कोई पोस्ट शेयर करती हैं वो सोशल मीडिया पर झट से वायरल हो जाती हैं। इन दिनों अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग पेरिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अंशुला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वेकेशन की कुछ खूबसूरत यादें शेयर की हैं जिनमें वह रोहन संग रोमांटिक पोज देती हुई और उन्हें किस करती हुई भी नजर आ रही हैं। 

पेरिस में अंशुला- रोहन किस करते आए नजर

अंशुला ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें वह पेरिस में बॉयफ्रेंड संग खूब मस्ती करती हुई नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में दोनों के Taylor Swift के कॉन्सर्ट में एंजाॅय करने से लेकर डिनक और लंच डेट तक की झलकियां देखने को मिल रही है। इस दौरान पेरिस जैसी खूबसूरत जगह पर दोनों को एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का भी खूब मौका मिला। Taylor Swift के कॉन्सर्ट में भी दोनों रोमांटिक होते एक -दूसरे को किस करते हुए नजर आए। वहीं इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक-दूसरे के साथ रहने की खुशी भी साफतौर पर दिखाई दे रही है। अब अंशुला कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके इस वीडियो पर काॅमेंट कर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी चाची महिप कपूर ने भी इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी शेयर की है। 

अंशुला-रोहन लंबे समय से कर रहे डेट

बता दें कि अंशुला कपूर और रोहन एक-दूसरे को बीते साल के शुरुआत से डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही अंशुला रोहन पर प्यार लुटाती दिखती हैं। फैंस को अब दोनों की शादी का इंतजार है। अब देखना होगा कि अर्जुन कपूर पहले शादी रचाते हैं या फिर अंशुला। रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) की बात करें तो उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी से प्ले राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में MA किया है, इसके अलावा उन्होंने एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में बैचलर डिग्री हासिल कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन