1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस पर लगेगा मेला, इमरान हाशमी और सनी देओल के बीच होगी जंग, 'अवारापन 2' से 'टॉक्सिक' तक लगाएंगी अगस्त में तड़का

बॉक्स ऑफिस पर लगेगा मेला, इमरान हाशमी और सनी देओल के बीच होगी जंग, 'अवारापन 2' से 'टॉक्सिक' तक लगाएंगी अगस्त में तड़का

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 03, 2026 07:29 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 07:29 pm IST

अगस्त 2026 में 'अवारापन 2', 'बंटवारा 1947', 'टॉक्सिक' और 'इंसिडियस' जैसी हिंदी, साउथ और हॉलीवुड की कई बड़ी एक्शन, हॉरर और थ्रिलर फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

august release- India TV Hindi
टॉक्सिक, बटवारा और आवारापन। Image Source : IMDB

जून और जुलाई के दो शांत महीनों के बाद, अगस्त का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज लेकर आ रहा है। 7 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच हिंदी, तमिल, तेलुगु और हॉलीवुड की कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए डालते हैं एक नजर अगस्त में रिलीज होने जा रही फिल्मों की इस लिस्ट पर-

1. 7 अगस्त 2026 की रिलीज

डीसी: मशहूर फिल्म निर्देशक लोकेश कनकराज फिल्म 'DC' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं। 'देवदास' उपन्यास से प्रेरित यह एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है, जिसमें लोकेश के साथ वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

जीडीएन: आर. माधवन की यह बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म भारत के एडिसन कहे जाने वाले महान आविष्कारक गोपालास्वामी दोरैस्वामी नायडू के जीवन और उनके आविष्कारों पर आधारित है। इसमें सत्याराज और प्रियमणि भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

ओह माय डॉग: पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा और माही राय स्टारर यह एक एडवेंचर ड्रामा फिल्म है, जो इंसानों और वफादार जानवरों के बीच के खूबसूरत और भावुक रिश्ते को बयां करती है।

2. 14 अगस्त 2026 की रिलीज

अवारापन 2: लगभग 19 साल बाद इमरान हाशमी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल 'अवारापन 2' के साथ 'शिवम' के किरदार में वापसी कर रहे हैं। इस एक्शन-रोमांस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, सलिल आचार्य और शबाना आजमी नजर आएंगी।

बंटवारा 1947: भारत के विभाजन की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर बनी यह एक बड़े बजट की पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट: डेविड रॉबर्ट मिशेल के निर्देशन में बनी यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में आईमैक्स और बड़े पर्दे पर एक साथ रिलीज होगी।

अगाधा: हॉरर लवर्स के लिए कामाक्षी भास्करला, उल्का गुप्ता और श्रवण रेड्डी की यह सुपरनैचुरल मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म एक बेहतरीन विकल्प है, जो कई रहस्यमयी मौतों की कहानी पर आधारित है।

विश्वानाथ एंड संस: साउथ सुपरस्टार सूर्या, ममिता बैजू और राधिका सरथकुमार स्टारर यह एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो एक अंतरराष्ट्रीय शूटर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है।

3. 20 से 21 अगस्त 2026 की रिलीज

आई एम गेम (20 अगस्त): दुलकर सलमान स्टारर यह एक फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वे एक ऐसे बेखौफ जुआरी के रोल में हैं जो लॉजिक से ज्यादा अपनी किस्मत पर भरोसा करता है।

द पैराडाइज (21 अगस्त): साउथ एक्टर नानी की यह बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो जनजातीय भेदभाव और पहचान की लड़ाई को दर्शाती है।

इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर (21 अगस्त): मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी की यह छठी किस्त एक खौफनाक सुपरनैचुरल कहानी के साथ लौट रही है, जिसमें लिन शे और अमेलिया ईव नजर आएंगी।

वन नाइट ओनली (21 अगस्त): निर्देशक विल ग्लक की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आज के डिजिटल दौर के रिलेशनशिप्स और डेटिंग कल्चर को एक नए नजरिए से पेश करती है।

4. 26 से 28 अगस्त 2026 की रिलीज

टॉक्सिक (26 अगस्त): 'केजीएफ' की अपार सफलता के बाद रॉकिंग स्टार यश गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ किआरा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे सितारे हैं।

ईठा (28 अगस्त): मशहूर मराठी तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक 'ईथा' में श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खान ब्रदर्स का 'वेट लॉस' कॉम्पिटिशन, 12 किलो घटाकर सोहेल ने दिखाए एब्स, सलमान बोले- मैंने घटा लिया 16 किलो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन