1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा, एक्टर को पीट-पीटकर मार डाला, प्रोड्यूसर पिता की भी कर दी हत्या

बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा, एक्टर को पीट-पीटकर मार डाला, प्रोड्यूसर पिता की भी कर दी हत्या

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 07, 2024 10:48 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 10:48 am IST

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है। मंगलवार देर रात राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने इसकी जानकारी दी। लेकिन, इसके बाद भी बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

shanto khan- India TV Hindi
बांग्लादेश में एक्टर की हत्या Image Source : INSTAGRAM

बांग्लादेश में हसीना सरकार के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन अब दंगे में तब्दील हो चुके हैं। जगह-जगह से आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस्लामी कट्टरपंथियों वाली भीड़ बांग्लादेश के फेमस सिंगर राहुल आनंद के घर में घुस गई। यहां पहले तो उपद्रवियों ने लूटपाट की और फिर घर में आग लगा दी। सिंगर का ये घर 140 साल पुराना था। बांग्लादेश से लगातार ही लूटपाट और हत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं। अब खबर है कि भीड़ ने एक बांग्लादेशी एक्टर की भी हत्या कर दी है।

भागते वक्त भीड़ ने मार डाला

बांग्लादेश में भीड़ ने जिस एक्टर की हत्या की उनका नाम शान्तो खान है, जिनके पिता सलीम खान एक प्रोड्यूसर थे और चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे, भीड़ ने उनकी भी हत्या कर दी। बांग्ला चलचित्र ने सोशल मीडिया के जरिए भी इसकी जानकारी दी है। शान्तो और उनके पिता सलीम खान  दोपहर को जब घर जा रहे थे, इसी दौरान फरक्काबाद बाजार में उनका भीड़ से सामना हुआ। इस दौरान उन्होंने गोली चलाकर पहले तो खुद को बचा लिया, लेकिन फिर भीड़ ने उन पर और उनके पिता पर हमला कर दिया।

शान्तो-सलीम पर दर्ज था केस

भड़की भीड़ ने शान्तो और उनके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शान्तो के पित सलीम खान मुजीबुर रहमान पर बनी चर्चित फिल्म के प्रोड्यूसर थे। बता दें, सलीम खान और शान्तो पर केस भी दर्ज है। दोनों को चांदपुर समुद्री सीमा पर पद्मा-मेघना नदीं में अवैध रेत खनन मामले में दोषी ठहराया गया था। इस केस के चलते सलीम जेल भी जा चुके थे। वहीं शान्तो पर भ्रष्टाचार निरोधक आयोग में मामला चल रहा था।

शान्तो के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप था

शान्तो के खिलाफ 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप दर्ज था। शान्तो और सलीम की हत्या के बाद बांग्ला फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों में डर का माहौल है। बांग्लादेशी फिल्मों में काम कर चुके टॉलीवुड एक्टर जीत ने एक्स के जरिए बांग्लादेश हिंसा पर प्रतिक्रिया दी है और इसे दिल को चकनाचूर कर देने वाला बताया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन