1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदाई से पहले नानी संग खास पल बिताती दिखीं राधिका मर्चेंट, बहन के साथ करवाया फोटोशूट, दोस्तों संग खेली फुगड़ी

विदाई से पहले नानी संग खास पल बिताती दिखीं राधिका मर्चेंट, बहन के साथ करवाया फोटोशूट, दोस्तों संग खेली फुगड़ी

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jul 13, 2024 11:14 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 11:14 pm IST

सोशल मीडिया पर इस वक्त हर जगह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े तस्वीरें और वीडियोज छाई हुई है। इसी बीच राधिका की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो उकी विदाई से पहले की है। इन तस्वीरों में वह अपने मायके वालों संग खास पल बिताती हुई नजर आ रही हैं।

Radhika Merchant- India TV Hindi
राधिका की अनदेखी तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शुक्रवार 12 जुलाई को अनंत ने राधिका को अपनी दुल्हनिया बना लिया। कपल की ग्रैंड वेडिंग की चर्चा इस वक्त पूरे देशभर में हो रही है। इसी बीच राधिका की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपने मायके वालों संग खास पल बिताती हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में राधिका को उनकी नानी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। 

नानी संग बिताया खास पल

जी हां, विदाई से पहले राधिका ने अपने मायके वालों संग कुछ खास पल बिताए, जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये फोटोज उस दौरान की हैं, जब लड़कीवालों ने खास गरबा नाइट का आयोजन किया था। इन तस्वीरों में एक ओर राधिका की खूबसूरती देखते ही बन रही है, तो दूसरी ओर उनका अपने मायके वालों संग प्यारा बॉन्ड दिल जीत रहा है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राधिका अपनी नानी देवयानी खिम्जी के साथ बहुत लाड और दुलार से भरा मोमेंट शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। नानी संग उनका ये प्यार लोगों का दिल जीत रहा है।

Radhika Merchant
Image Source : INSTAGRAMनानी संग राधिका

दोस्तों संग खेली फुगड़ी

वहीं राधिका गरबा रास के दिन अपनी दोस्तों संग फुगड़ी खेलती भी नजर आईं। तो दूसरी ओर उन्होंने अपनी बहन अंजलि मर्चेंट के साथ एक प्यारा सा फोटोशूट भी करवाया। इस दौरान अंजलि मर्चेंट ने पीले और नारंगी कॉम्बिनेशन का लहंगा पहन लेयर्ड डायमंड-एम्रल्ड के साथ अपने लुक को स्टनिंग बनाया था। वहीं होने वाली दुल्हनिया ने तरुण तहिलियानी का लहंगा पहना था। इस कलीदार गुलाबी सेट पर बेहद बारीकी से कलरफुल थ्रेड एम्ब्रॉइडरी और मिरर वर्क किया गया था। इस लुक में भी राधिका हमेशा की तरह खूबसूरत दिखीं। 

Radhika Merchant
Image Source : INSTAGRAMराधिका की अनदेखी तस्वीरें

अनंत-राधिका के बारे में

बता दें कि नीता और मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न 29 जून को अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में एक निजी पूजा समारोह के साथ शुरू हुआ था, जिसके बाद मामेरू' समारोह, संगीत, हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। वहीं 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पति-पत्नी बन गए हैं। शादी के बाद कपल के लिए आशीर्वाद समारोह रखा गया। वहीं 14 जुलाई को कपल के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन