1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 2 दिन में कमा लिए इतने करोड़

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 2 दिन में कमा लिए इतने करोड़

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 22, 2022 09:42 am IST,  Updated : May 22, 2022 09:56 am IST

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: दूसरे दिन की कमाई में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने फिर से झंडे गाड़ दिए हैं।

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection- India TV Hindi
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Image Source : FACEBOOK/KARTIK AARYAN

Highlights

  • रिलीज के साथ ही बॉलीवुड में पड़े सूखे में बहार बन कर आई है भूल भुलैया 2
  • दर्शक इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: अनीस बज्मी की तरफ से डायरेक्ट की गई 'भूल भुलैया 2' को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखा गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस खिड़की पर लोगों को लाने में कामयाब रही है। फिल्म ने पहले ही 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ने इस सिलसिले को दूसरे दिन भी कायम रखा।

रिलीज के दूसरे दिन भूल भुलैया 2 का कलेक्शन काफी शानदार रहा। बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो शनिवार को फिल्म ने 18 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दो दिन की कलेक्शन की बदौलत यह फिल्म हिट की तरफ बढ़ रही है। फिल्म के कलाकार दर्शकों से मिल रही सराहना से काफी खुश हैं।

यह फिल्म बॉलीवुड मार्केट के लिए आशा की किरण बन गई है क्योंकि जर्सी, रनवे 34, हीरोपंती 2 और जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्मों के पिट जाने के बाद बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर लंबे वक्त से एक बड़ी ओपनिंग पाने का इंतजार कर रहा था। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर और भीड़ जुटाएगी।

अनीस बज्मी की तरफ से डायरेक्ट की गई 'भूल भुलिया 2' में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल है। यह अक्षय कुमार और विद्या बालन की ड्रामा 'भूल भुलैया' का सीक्वल है।

ये भी पढ़ें - 

Happy Birthday Jr NTR: जूनियर एनटीआर की फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज, अभिनेता के बर्थडे के मौके पर दिखी पहली झलक

Cannes 2022:  Aishwarya Rai Bachchan ने कान्स रेड कार्पेट में लूटी महफिल, हर ड्रेस में छाया जलवा

Cannes 2022: आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को मिला 10 मिनट लंबा स्टैंडिंग ओवेशन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन