1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जल्द आ रहा भूत बंगला का टीजर, क्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ पाएगी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी?

जल्द आ रहा भूत बंगला का टीजर, क्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ पाएगी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 12, 2026 07:11 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 08:41 am IST

आज आ रहा भूत बंगला का टीजर, क्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ पाएगी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी? 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

Bhoot Bangla- India TV Hindi
भूत बंगला Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। दोनों की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का इंतजार अब खत्म हो गया है और आज इसका टीजर भी रिलीज होने वाला है। टीजर में कहानी की झलक देखने को मिल सकती है। इस हॉरर कॉमेडी से अक्षय कुमार एक बार फिर अपना जलवा दिखाएंगे। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब इस एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने कमाल किया है। इससे पहले दोनों हेरा फेरी समेत कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। लेकिन इनमें सबसे खास रही है भूल भुलैया जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। 

भूत बंगला तोड़ पाएगी भूल भुलैया का रिकॉर्ड?

साल 2007 में जब भूल भुलैया रिलीज हुई थी तो ये अपने तरह की पहली फिल्म थी और बॉलीवुड ने पहली बार कमर्शियल तौर पर हॉरर कॉमेडी देखी थी। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि एक कल्ट बन गई। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था और विद्या बालन भी अहम किरदार में नजर आई थीं। ये फिल्म लोगों को दिलों को ऐसी भाई थी कि आज भी इसके किरदार से लेकर डायलॉग्स तक सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। भूल भुलैया ने बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी की शुरुआत की और इसी के अगले 2 पार्ट्स ने खूब कमाई की। भूल भुलैया ने 2007 में ही 84 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। इसके बाद 2022 में भूल भुलैया 2 भी बनी जिसने 266 करोड़ रुपये कमाए और 2024 में भूल भुलैया 3 रिलीज हुई जिसने 400 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या भूत बंगला भी भूल भुलैया के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ पाएगी या नहीं। 

29 दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बता दें कि भूत बंगला का फैन्स को लंबे समय से इंतजार है और ये फिल्म 29 दिन बाद यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू और परेश रावल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही मनोज जोशी, विंदु दारा सिंह, असरानी, मिथुन चक्रबर्ती, शहनाज गिल, राजपाल यादव, जैमी लीवर, वामिका गब्बी और मानू मैनन अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। पहले ये फिल्म 15 मई को रिलीज की जानी थी लेकिन बीते कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फैसला लिया था कि ये फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें- 'मेरे पास सिर्फ 2000 रुपये थे', जब प्रेग्नेंट नीना गुप्ता पर आ पड़ा आर्थिक संकट, इस बात की सता रही थी चिंता

'ये बगावत नहीं लव जिहाद है', मोनालिसा की शादी पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का दावा, बोले- मैनेजर ने कर दिया सौदा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन