1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन आज, डॉक्टर बोले - स्वास्थ्य ठीक, खतरे की कोई बात नहीं

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन आज, डॉक्टर बोले - स्वास्थ्य ठीक, खतरे की कोई बात नहीं

 Published : Dec 27, 2021 09:29 am IST,  Updated : Dec 27, 2021 09:29 am IST

सलमान खान को शनिवार रात पनवेल के पास उनके फार्महाउस पर एक गैर विषैले सांप ने काट लिया था।  उन्हें तुरंत नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Salman Khan- India TV Hindi
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन आज, डॉक्टर बोले - स्वास्थ्य ठीक, खतरे की कोई बात नहीं Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

Highlights

  • डॉक्टर ने पुष्टि की है कि अभिनेता का स्वास्थ्य स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।
  • सलमान खान अपना 56वां जन्मदिन मनाने के लिए अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर हैं।
  • पिछले साल भी सलमान ने अपना बर्थडे पनवेल के फार्महाउस पर सेलिब्रेट किया था।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर पनवेल वाले फार्महाउस पर मेहमानों का स्वागत किया। जन्मदिन के जश्न में शरीक होने के लिए देश की तमाम नामी सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। 

बता दें सलमान खान को शनिवार रात पनवेल के पास उनके फार्महाउस पर एक गैर विषैले सांप ने काट लिया था।  उन्हें तुरंत नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एक गैर विषैले सांप द्वारा काटे जाने के बाद सुपरस्टार सलमान खान का इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की है कि अभिनेता का स्वास्थ्य स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। 56 साल के अभिनेता का इलाज करने वाले डॉक्टर कुलदीप सलगोत्रा ​​ने कहा, "डॉक्टरों की दो टीमें सलमान खान के साथ हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है।" 

सलमान खान अपना 56वां जन्मदिन मनाने के लिए अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर हैं। पिछले साल भी सलमान ने अपना बर्थडे पनवेल के फार्महाउस पर सेलिब्रेट किया था।

(इनपुट-एएनआई)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन