1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब श्रीदेवी ने सिंदूर से पीठ पर लिखवाया था पति का नाम, जानें कब और कहां की है ये तस्वीर

जब श्रीदेवी ने सिंदूर से पीठ पर लिखवाया था पति का नाम, जानें कब और कहां की है ये तस्वीर

 Published : Jan 19, 2022 08:06 am IST,  Updated : Jan 19, 2022 08:06 am IST

एक बार फिर बोनी कपूर ने श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें श्रीदेवी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

जब श्रीदेवी ने सिंदूर...- India TV Hindi
जब श्रीदेवी ने सिंदूर से पीठ पर लिखवाया था पति का नाम Image Source : INST//BONEY.KAPOOR

ऐसे कई मौके आते हैं जब बोनी कपूर श्रीदेवी का जिक्र करते पाए जाते हैं। वो अक्सर अपनी दिवंगत पत्नी अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करते हैं। एक बार फिर बोनी कपूर ने श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें श्रीदेवी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी की यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा,"साल 2012 में लखनऊ में साहारा सहर में दुर्गा पूजा के उत्सवों का जश्न मनाते हुए।" यानी साफ है कि श्रीदेवी की ये तस्वीर साल 2012 में लखनऊ में ली गई थी। इस तस्वीर में श्रीदेवी के माथे, गाल और पीठ पर सिंदूर लगाए हुए हैं। इसके साथ ही श्रीदेवी की पीठ पर सिंदूर से अंग्रेजी में बोनी कपूर का नाम लिखा हुआ है।

फोटो शेयर होते ही ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी साथ ही लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया,"रूप की रानी।" 

वहीं दूसरे ने लिखा,"अभी भी विश्वास नहीं होता की श्रीदेवी अब हमारे बीच में नहीं हैं।" 

बता दें कि तकरीबन पांच दशक तक अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हो गया था। महज़ 54 साल की उम्र में अभिनेत्री के असामयिक निधन से उनका पूरा परिवार और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में डूब गया था। बोनी कपूर ने दो शादी की हैं। बोनी की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी, इन दोनों के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं। लेकिन साल 1996 में मोना से उन्होंने तलाक ले लिया था। तलाक लेने के तुरंत बाद 1996 में ही बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां हैं जान्हवी और खुशी कपूर। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन