1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चीटर नंबर वन', रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग दिखे गोविंद, भड़कीं सुनीता आहूजा बोलीं, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'

'चीटर नंबर वन', रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग दिखे गोविंद, भड़कीं सुनीता आहूजा बोलीं, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 11, 2026 09:15 am IST,  Updated : Aug 11, 2026 09:15 am IST

अभिनेता गोविंदा के सह-कलाकार संग दिखने पर पत्नी सुनीता आहूजा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने गोविंदा की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब प्रशंसकों और मीडिया को ही इस पर जवाब देना चाहिए।

sunita govinda komAL- India TV Hindi
सुनीता, गोविंदा और कोमल। Image Source : VIRAK BHAYANI

बॉलीवुड के 62 वर्षीय दिग्गज अभिनेता गोविंदा हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' की सह-कलाकार और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। काफी दिनों से चर्चाएं हैं कि गोविंदा एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये दावे किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी सुनीता ने ही किए हैं। अपने पति पर चल रहे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बीच जब पैपराजी ने सुनीता आहूजा से इन तस्वीरों और वीडियो के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने बेहद सख्त और रहस्यमयी लहजे में जवाब दिया। सुनीता ने साफ कर दिया कि अब वह गोविंदा से जुड़े सवालों के जवाब देने में कोई दिलचस्पी नहीं रखती हैं और उन्होंने इस पूरे मामले को अभिनेता के प्रशंसकों और मीडिया के पाले में डाल दिया।

सुनीता का फूटा गुस्सा

'बड़े मियां छोटे मियां' फेम अभिनेता की हालिया तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता ने कहा, 'यह कहावत सुना है कभी, विनाश काले विपरीत बूढ़ी, कि बूढ़ी भ्रष्ट हो गई है इसलिए यह सब करता है वो, क्या बोलूं अभी।' इसके अलावा जब उनसे गोविंदा को सोशल मीडिया पर 'चीटर नंबर वन' कहे जाने और ट्रोल किए जाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये सवाल है मुझे गोविंदा के प्रशंसकों से पूछना है कि जब मैं बोल रही हूं कोई चीज तो सब मुझे ट्रोल करते हैं, अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया अब जवाब दे, मुझसे मत पूछो, मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है।'

गोविंदा के बयानों से फिर गरमाया माहौल

सुनीता की यह तीखी प्रतिक्रिया गोविंदा के उस हालिया बयान के तुरंत बाद आई है जिसने इंटरनेट पर चर्चा बटोर ली थी। एक साक्षात्कार में अभिनेता ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा था कि वह 34 साल की उम्र तक बेहद "मासूम" थे और अपने युवावस्था के सीधेपन को याद कर उन्हें आज भी झिझक महसूस होती है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गोविंदा ने एक विवादित टिप्पणी भी की, 'आप मिठाई की दुकान में रह कर आप भूखे निकले तो क्या दुख है'।

आगामी फिल्म 'रूपा' से वापसी की तैयारी

व्यावसायिक मोर्चे पर गोविंदा अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी फिल्म 'रूपा' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ नई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। हालिया विवादों और सुनीता के तीखे बयानों के बीच दोनों कलाकारों को एक साथ देखे जाने से मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार एक बार फिर बेहद गर्म हो गया है।

ये भी पढ़ें:  क्रिकेट के बाद अब TV पर हिटमैन का जलवा, रोहित शर्मा कर रहे छोटे पर्दे पर डेब्यू, मचाएंगे धमाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन