1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या टक्कर-क्या बॉलीवुड और साउथ! 4 सुपरस्टार्स की 2 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाई आंधी, 3 दिन में ही कूट डाले 250 करोड़

क्या टक्कर-क्या बॉलीवुड और साउथ! 4 सुपरस्टार्स की 2 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाई आंधी, 3 दिन में ही कूट डाले 250 करोड़

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Aug 16, 2025 06:00 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 06:00 pm IST

कुली और वॉर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर टक्कर के बाद अच्छी कमाई कर ली है और दोनों ही फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई हैं। दोनों के कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ा 250 करोड़ रुपयों के पार चला गया है।

War-2 And Coolie Collection- India TV Hindi
वॉर-2 और कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Image Source : INSTAGRAM@HRITHIKROSHAN AND RAJINIKANTH

बीते शुक्रवार को 2 बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। सिनेमाई दुनिया के 4 सुपरस्टार्स से सजी ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपने टकराव के बाद भी दहाड़ मार रही हैं। दोनों ही फिल्में ने अब तक 250 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। महज 3 दिनों में ही दोनों फिल्मों ने कमाई के रिकॉर्ड  तोड़ दिए हैं।  कुली और वॉर-2 बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थीं और अभी भी धड़ल्ले से चल रही हैं। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो  वॉर-2 ने 120 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं रजनीकांत और आमिर खान स्टारर फिल्म कुली ने 133 करोड़ रुपयों की कमाई की है। दोनों फिल्मों के  कलेक्शन की बात करें तो 250 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

ऋतिक रोशन की वॉर-2 का जलवा

यशराज फिल्म के  स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म वॉर-2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। पहले ही दिन फिल्म ने 52 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 57 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। अब तीसरे दिन अभी तक फिल्म ने 10 करोड़ रुपयों से ज्यादा कमा लिए हैं। महज 3 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 120 करोड़ रुपयों के पार चला गया है। फिल्म को अच्छा रिव्यू मिला है और  दोनों सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर की भी जमकर  तारीफ हो रही है। दोनों ही फिल्म में कमाल के किरदारों में नजर आए हैं। वहीं कियारा ने भी धमाकेदार एक्शन किया है। 

 कुली ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

 डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म कुली में रजनीकांत एक बार फिर कमाल के किरदार में दिखे हैं। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके साथ ही ये फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर  सुपरहिट रही है। फिल्म ने अब तक 133 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है और वीकेंड पर सभी की उम्मीदें हैं।  सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो कुली ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद  दूसरे दिन 54 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली थी।  वहीं तीसरे दिन फिल्म ने अब तक 14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब तक फिल्म का कलेक्शन 133 करोड़ रुपयों के पार चला गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन