1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. War 2 v/s Coolie: 'कुली' के सामने 'वॉर 2' ने टेके घुटने, जानें रजनीकांत के आगे कैसा रहा ऋतिक की फिल्म का हाल

War 2 v/s Coolie: 'कुली' के सामने 'वॉर 2' ने टेके घुटने, जानें रजनीकांत के आगे कैसा रहा ऋतिक की फिल्म का हाल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 20, 2025 06:56 am IST,  Updated : Aug 20, 2025 06:56 am IST

रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दो दिन तो दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने मिली, लेकिन तीसरे दिन से ऋतिक की वॉर 2 रजनीकांत की कुली से पिछड़ती नजर आ रही है।

Coolie- India TV Hindi
वॉर 2 Vs कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 Image Source : IG/@HRITHIKROSHAN/@LOKESH.KANAGARAJ

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दो बड़ी फिल्में आमने-सामने हैं। एक तरफ थलाइवा रजनीकांत और नागार्जुन स्टारर 'कुली' है और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2'। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और जबरदस्त ओपनिंग की थी। अब दोनों की रिलीज को 6 दिन पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद धीरे-धीरे ये पता चल रहा है कि इस रेस का असली विजेता कौन है। ऋतिक की हाई ऑक्टेन एक्शनर वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार रजनीकांत की कुली से पिछड़ती जा रही है। तीसरे दिन से ये सिलसिला शुरू हुआ और अब दोनों फिल्मों के छठे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 

कुली का छठे दिन का कलेक्शन

लोकश कनगराज के निर्देशन में बनी 'कूली' के छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने मंगलवार (Day 6) को भारत में 8.11 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने 214.61 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा छू लिया है। हालांकि, वीकडेज के दौरान यानी सोमवार और मंगलवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली, इसके बाद भी ये ऋतिक की वॉर 2 से काफी आगे है। तेजी से 200 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली पॉलिटिकल ड्रामा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। 

कुली की ओपनिंग धमाकेदार रही

ओपनिंग डे पर कुली ने 65 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी और इसके बाद दूसरे दिन की कमाई के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने दूसरे दिन 54.75 करोड़ रुपये  कमाए, शनिवार को 39.5 करोड़ रुपये  और रविवार को 35.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सोमवार को रजनीकांत की फिल्म 12 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

वॉर 2 की रफ्तार पड़ी धीमी

वहीं दूसरी तरफ 'वॉर 2' की बात करें तो ऋतिक रोशन और  जूनियर एनटीआर की हाई-ऑक्टेन एक्शनर ने छठवे दिन 7.79 करोड़ ही कमाए। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। भारत में फिल्म के कुल  कलेक्शन की बात करें तो वॉर 2 अब तक 192.29 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यानी ये अब तक 200 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं कर पाई है। जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 52 करोड़ और दूसरे दिन 57.35 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था। एक तरफ जहां 'कुली' ने भारत और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है वहीं, 'वॉर 2' के सामने सुस्त पड़ती नजर आ रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन