1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दाऊद इब्राहिम इस कातिल अदा वाली इस हसीना के प्यार में था पागल, फिल्म में ऐश्वर्या राय ने किया रिप्लेस, बनना चाहती थी देश की PM

दाऊद इब्राहिम इस कातिल अदा वाली इस हसीना के प्यार में था पागल, फिल्म में ऐश्वर्या राय ने किया रिप्लेस, बनना चाहती थी देश की PM

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Oct 23, 2025 08:06 am IST,  Updated : Oct 24, 2025 09:30 am IST

दाऊद के कई अफेयर्स की चर्चा रही है। वो कई बॉलीवुड और पाकिस्तानी हसीनाओं के प्यार में दीवाना रहा। आज आपको ऐसी ही एक हसीना के बारें में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए दाऊद ने कई रास्ते खोल दिए थे और इस एक्ट्रेस को इसके चलते सफलता भी हाथ लगी। कौन है ये, जानें।

Dawood Ibrahim, mehwish hayat- India TV Hindi
दाऊद और मेहविश हयात। Image Source : PTI, MEHWISH HAYAT/FB

फिल्म और ग्लैमर जगत में विवाद और निजी जीवन को लेकर सुर्खियां बटोरना आम है। हालांकि इस बार चर्चा में कोई बॉलीवुड या साउथ इंडियन अभिनेत्री नहीं, बल्कि पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा मेहविश हयात हैं। अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली मेहविश का नाम एक बेहद सनसनीखेज शख्सियत, अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम से जोड़ा गया, जिसने उनके करियर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया। आखिर मेहविश का नाम दाऊद से कैसे जुड़ा और फिर वो विवादों में कैसे आईं, जाननें के लिए नीचे स्क्रेल करें।

करियर और सफलता

मेहविश हयात पाकिस्तानी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में 'जवानी फिर नहीं आनी' से हुई। इसके बाद उन्होंने 'एक्टर इन लॉ' (2016), 'पंजाब नहीं जाऊंगी' (2017), 'लोड वेडिंग' (2018) और 'लंदन नहीं जाऊंगा' (2022) जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों में काम किया। ये फिल्में पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं और इन्होंने मेहविश को एक सफल कमर्शियल हीरोइन के तौर पर स्थापित किया है। एक करियर ने उड़ान भरी दूसरी ओर एक्ट्रेस का नाम विवादों में घिरने लगा।

mehwish hayat
Image Source : MEHWISH HAYAT/FBमेहविश हयात।

दाऊद इब्राहिम से संबंध की अफवाहें

साल 2019 में जब मेहविश हयात को पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'तमगा-ए-इम्तियाज' से सम्मानित किया गया, तभी से उनके नाम के साथ दाऊद इब्राहिम का नाम जुड़ने लगा। अफवाहें उड़ीं कि यह सम्मान उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन की मदद से मिला है। कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया कि दाऊद इब्राहिम एक आइटम नंबर में उन्हें देखकर आकर्षित हुआ था और उसने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें बड़ी भूमिकाएं दिलवाने में मदद की। जिस वक्त मेहविश का करियर उड़ान भर रहा था, उस दौर में चर्चाएं थीं कि दाऊद का नया ठिकाना पाकिस्तान ही है। हालांकि, मेहविश ने कभी भी इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

बॉलीवुड और 'फन्ने खां' का प्रस्ताव

उनके करियर का एक और दिलचस्प पहलू तब सामने आया जब यह खबर आई कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या राय बच्चन वाली भूमिका के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा रहा था। हालांकि, यह बात अंतिम रूप नहीं ले सकी और बाद में ऐश्वर्या राय ने ही वह किरदार निभाया दरअसल उसी वक्त पाकिस्तानी एक्टर्स को फिल्मों में लेना बंद किया गया था। इस घटना ने यह जरूर स्पष्ट किया कि मेहविश को बॉलीवुड में भी गंभीरता से लिया जा रहा था।

mehwish hayat
Image Source : MEHWISH HAYAT/FBमेहविश हयात।

राजनीति में रुचि और प्रधानमंत्री बनने की इच्छा

अभिनय के अलावा मेहविश हयात की राजनीति में गहरी रुचि भी चर्चा का विषय रही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर अपनी यह इच्छा व्यक्त की कि वह एक दिन पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। उन्होंने तर्क दिया, 'अगर इमरान खान जैसे क्रिकेटर देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो एक अभिनेता क्यों नहीं?' उनका मानना है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अभिनेताओं को राजनीति में आना चाहिए। मेहविश कई राजनीतिक मुद्दों और भारत-पाक विवाद पर भी खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी वोकल हैं।

ये भी पढ़ें: बीवी परिणीति के बर्थडे पर रोमांटिक हुए राघव चड्ढा, दिखाया आशिकाना मिजाज, लवी-डवी तस्वीरें जीत रहीं दिल

पहले मम्मी दीपिका ने दिखाई बेबी दुआ की तस्वीर, फिर मौसी ने क्यूट निकनेम से उठाया पर्दा, झट से हो गया वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन