1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dharmendra की नातिन को देख जोर से धड़केगा दिल, करती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को फेल!

Dharmendra की नातिन को देख जोर से धड़केगा दिल, करती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को फेल!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 18, 2023 10:42 am IST,  Updated : Jun 18, 2023 10:42 am IST

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर धर्मेंद्र आज कल चर्चा में बने हुए हैं। धर्मेंद्र का पूरा परिवार पोते करण की शादी के लिए मुंबई में इकट्ठा है। ऐसे में उनके परिवार के एक सदस्य की खूब चर्चा हो रही है। ये कोई और नहीं उनकी नाति हैं।

Dharmendra grand daughter, prerna gill- India TV Hindi
धर्मेंद्र की नातिन प्रेरणा गिल। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो फैंस से अपनी लाइफ की हर अपडेट साझा करते हैं। यही नहीं एक्टर अपने चाहने वालों पर खूब प्यार लुटाते हैं। आज कल एक्टर अपने पोते करण देओल की शादी की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। इसी मौके पर उनका परा परिवार शादी के फंक्शन्स अटेंड करने के लिए इकट्ठा है। इसी बीच उनके परिवार की एक सदस्य सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये सनी देओल की होने वाली बहू नहीं बल्कि उनकी भांजी हैं, जो लाइमलाइट से उनकी बहनों की तरह ही दूर रहती हैं। 

लाइमलाइट से रहती हैं दूर

सनी देओल की भांजी प्रेरणा गिल बेहद खूबसूरत हैं और वो बॉलीवुड की दुनिया से काफी दूर है। ठीक अपनी मम्मी ​विजेता गिल की तरह ही प्रेरणा गिल ने एक्टिंग से दूरी बना रखी है। प्रेरणा फिल्मों से दूर एक अलग फील्ड में अपने पैर जमा चुकी हैं। प्रेरणा एक फेमस राइटर और एडिटर हैं। अब तक वो चार किताबें लिख चुकी हैं। प्रेरणा की पहली किताब 2015 में आई थी। इसी साल जनवरी में उन्होंने कविताओं की किताब Meanwhile भी पब्लिश हुई है। 

Prerna Gill, sunny deol niece
Image Source : INSTAGRAMधर्मेंद्र की नातिन प्रेरणा गिल अभय देओल और नानी के साथ।

देओल परिवार से है कमाल का बॉन्ड
प्रेरणा गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। पूरे देओल परिवार के साथ उनकी बहुत ही शानदार बॉन्डिंग है। फिर चाहे वो कजिन करण देओल से हो या फिर उनके मामा सनी, बॉबी और अभय देओल। सभी के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगी, जिसमें उनकी बॉन्ड साफ नजर आ रही है।

sunny deol niece dharmerndra grand daughter
Image Source : INSTAGRAMपति के साथ प्रेरणा गिल।

पति संग लगती है कमाल की जोड़ी
धर्मेंद्रे की नातिन प्रेरणा गिल मैरिड हैं। वो अक्सर अपने पति के साथ भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने मशहूर वकील पुलकित देवड़ा से साल 2017 में शादी की थी। पुलकित दिल्ली में रहते हैं और यहीं पर प्रैक्टिस करते हैं। प्रेरणा भी उनके साथ ही रहती है। 

prerna gill
Image Source : INSTAGRAMप्रेरणा गिल।

नानी के साथ करती हैं हैंगआउट
उनका अपने मम्मी-पापा के साथ भी कमाल का रिश्ता है। प्रेरणा अपनी नानी के साथ भी काफी हैंगआउट करती हैं। सनी देओल और बॉबी देओल भी भांजी किताब प्रमोट करते नजर आ चुके हैं। हाल में ही वो अपने कजिन करण देओल की शादी के फंक्शन्स में नजर आईं।

ये भी पढ़ें: मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष के मेकर्स की कर दी ऐसी की तैसी, बोले- बेतुका, घटिया...!

'आदिपुरुष' के मेकर्स पर भड़के 'रामायण' के राम, लगा दी मनोज मुंतशिर की क्लास

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन