1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंजाब के 10 गांव गोद लेने के बाद भर आया दिलजीत दोसांझ का गला, वीडियो बना कर कही ऐसी बात, फूट पड़ेंगे आंसू

पंजाब के 10 गांव गोद लेने के बाद भर आया दिलजीत दोसांझ का गला, वीडियो बना कर कही ऐसी बात, फूट पड़ेंगे आंसू

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 04, 2025 09:56 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 09:56 pm IST

पंजाब में आई बाढ़ से पूरा देश परेशान है, अब ऐसे में फिल्मी सितारे आगे आकर पंजाब के साथ खड़े हो रहे हैं। दिलजीत दोसांक्ष ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लोगों के लिए समर्थन जताया है। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साफ किया कि वो अपने राज्य के साथ खड़े रहेंगे।

diljit dosanjh - India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ। Image Source : @DILJITDOSANJH/INSTAGRAM

गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों के प्रति अपना गहरा समर्थन और संवेदना जताई है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने न सिर्फ स्थिति की गंभीरता को उजागर किया, बल्कि जमीन से जुड़े राहत प्रयासों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह हिंदी में भावुक होकर पंजाब के हालात पर बोलते नजर आए। उन्होंने हिंदी भाषा को ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए चुना। वीडियो में उन्होंने पंजाब के लिए समर्थन जाहिर किया और साफ कहा कि वो राज्या को दोबारा स्थापित करने तक लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

दिलजीत ने बताया पंजाब का हाल

उन्होंने कहा, 'आज की बात में हिंदी में करूगा ताकि बात सब तक पहुंच जाए। पंजाब के हालात बहुत खराब हैं। बाढ़ की वजह से लोगों के घर बह चुके हैं, फसलें बर्बाद हो गई हैं, मवेशी मारे गए हैं। कई लोगों की जिंदगियां तबाह हो चुकी हैं। पंजाब आज जख्मी है, लेकिन हारा नहीं है।' उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल राशन या पानी पहुंचा देने से खत्म होने वाला काम नहीं है। उन्होंने कहा, 'जब तक लोग अपनी जिंदगी दोबारा शुरू नहीं कर लेते, हम सबको उनके साथ खड़ा रहना होगा।' ऐसा कहते हुए दिलजीत ने स्थानीय एनजीओ, मीडिया और युवाओं की सराहना की, जो जमीनी स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

कॉर्पोरेट की दिलजीत लेंगे मदद

दिलजीत ने यह भी बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने कुछ कॉर्पोरेट संस्थानों से संपर्क किया है, जो राहत कार्यों में सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास जो भी संसाधन हैं, मैं उनका उपयोग पंजाब के लिए करूंगा। जो भी कॉर्पोरेट संस्थाएं मेरी जान-पहचान में हैं, उनसे हमारी टीम ने बात की है। सभी मदद करना चाहते हैं।' वीडियो के अंत में दिलजीत ने भावुक होकर कहा, 'हम पंजाब की गोद से उठे हैं, उसी की गोद में मरेंगे। हम अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमें इतनी ताकत दें कि इस संकट से मिलकर उबर सकें।'

10 गांवों को लिया गोद

दिलजीत ने सिर्फ शब्दों से ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक रूप से भी योगदान दिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर गुरदासपुर और अमृतसर जिलों के 10 सबसे अधिक प्रभावित गांवों को गोद लिया है। उनकी टीम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने राहत अभियान की जानकारी भी साझा की। इस पहल में खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुएं, दवाइयां और पुनर्वास सहायता शामिल है। पंजाब एक बार फिर कठिन समय में है, लेकिन दिलजीत जैसे जागरूक और जिम्मेदार लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन