1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो यहां से आया 'छोटा भीम' में बोला गया 'चिन तपाक डम डम' का आइडिया, खूब वायरल हो रहा वीडियो

...तो यहां से आया 'छोटा भीम' में बोला गया 'चिन तपाक डम डम' का आइडिया, खूब वायरल हो रहा वीडियो

 Published : Aug 07, 2024 01:49 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 01:49 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों `चिन तपाक डम डम` वाला ऑडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। आम से लेकर सेलेब्स तक इस ट्रेंड को फाॅलो करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'चिन तपाक डम डम' का आइडिया कहां से आया है? आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं।

chin tapak dum dum - India TV Hindi
यहां से आया 'चिन तपाक डम डम' का आईडिया Image Source : DESIGN

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से चार शब्दों `चिन तपाक डम डम` वाला ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। इसपर अब तक कई रील और मीम बन चुके हैं। यह डायलॉग बच्चों के मशहूर कार्टून शो `छोटा भीम` से लिया गया है। शो में यह डायलॉग टाकिया नाम के विलेन से जुड़ा है। यह उसका कैचफ्रेज़ है और वह आम तौर पर अपनी जादुई शक्तियों का प्रदर्शन करते समय `चिन तपाक डम डम` शब्द का इस्तेमाल करता है। अब ये `चिन तपाक डम डम`इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। सेलेब्स भी इसपर खूब रील्स बना रहे हैं। बीते दिनों वरुण धवन ने भी मुंबई के मौसम का लुत्फ़ उठाते हुए इस ऑडियो पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। लेकिन क्या आप जानते है कि छोटा भीम से निकले इस डायलॉग के तार बाॅलीवुड के एक मशहूर एक्टर से जुड़ा है।

यहां से आया 'चिन तपाक डम डम' का आईडिया

जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि 'चिन तपाक डम डम' का कनेक्शन किशोर कुमार से जुड़ा हुआ है। इसकी खोज भी सोशल मीडिया यूजर्स ने की है। हाल ही में किशोर कुमार के फैन पेज ने वह वीडियो शेयर की है, जिसमें दिवंगत सिंगर-एक्टर किशोर कुमार 'चिन पताक डम डम' डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। ये डायलॉग साल 1966 में आई फिल्म 'लड़का लड़की' का है, जिसे किशोर कुमार ने पूरी फिल्म ने बोला है। यानी 'चिन तपाक डम डम' का आईडिया किशोर कुमार के इसी फिल्म से लिया गया है।   

किशोर कुमार के बारे में 

बता दें कि किशोर कुमार फिल्मी जगत की एक ऐसी धरोहर हैं, जिन्हें शायद फिर संवारने में कुदरत को भी कई सदियां बीत जाएंगी। उन्होंने लंबे फिल्मी सफर में 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू', 'मेरे सामने वाली खिड़की में' और 'मेरे महबूब कयामत होगी' जैसे कई बेहतरीन गाने दिए हैं। वह बेशक अब हमारे साथ इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी जादुई आवाज आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन