1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ED का बड़ा एक्शन, सोनू सूद समेत इन सितारों की संपत्ति जब्त

ED का बड़ा एक्शन, सोनू सूद समेत इन सितारों की संपत्ति जब्त

 Published : Dec 19, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 06:57 pm IST

सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती समेत और भी कई बड़े सितारों पर ईडी ने कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त कर ली है। ये पूरा मामला बेटिंग ऐप केस से जुड़ा हुआ है।

sonu sood- India TV Hindi
सोनू सूद समेत इन 4 सितारों की संपत्ति जब्त Image Source : INSTA/@SONU_SOOD,NEHASHARMAOFFICIAL

ED ने अवैध सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ अपनी जांच को लेकर नया अपडेट दिया है। उन्होंने जांच के दौरान एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री कई बड़ी हस्तियों पर शिकंजा कसा है। 1xBet मामले की जांच में तेजी देखने को मिल रही है। कार्रवाई में कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। ED की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस नेहा शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा उर्वशी रौतेला की मां के नाम पर दर्ज 2.02 करोड़ की संपत्ति भी जब्त हो चुकी है। वहीं फेडरल जांच एजेंसी द्वारा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी करने के बाद मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हजारा की प्रॉपर्टी भी अटैच कर दी गई है।

ईडी ने इन स्टार्स की संपत्ति जब्त की

जानकारी के अनुसार, इनमें सूद की करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये, अंकुश हजारा की 47 लाख रुपये और उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है। वहीं, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये और रोबिन उथप्पा 8.26 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। इन सभी सेलिब्रिटी से पहले ED ने पूछताछ की थी और इन संपत्तियों को कुराकाओ में रजिस्टर्ड 1xbet नाम के कथित अवैध बेटिंग ऐप की कमाई (PMLA के तहत अवैध पैसा) के तौर पर कैटेगराइज किया गया है। सुरेश रैना की 6.64 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई थी।

बेटिंग एप मामला में ED ने की कार्रवाई

1x बेटिंग ऐप मामला लंबे समय से खबरों में बना हुआ है, जब से इसमें एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई हस्तियों का नाम सामने आया है। ऐसे और भी कई बेटिंग ऐप हैं, जिनपर लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। अब जिन-जिन सितारों पर इन ऐप से जुड़े होने का आरोप है, उनसे ईडी पूछताछ कर रही है और आगे की जांच में लगी हुई है। अब देखना यह है कि आगे इस मामले में और क्या कुछ जानकारी सामने निकलकर आती है। एजेंसी ने कुछ समय पहले इस जांच के हिस्से के तौर पर युवराज सिंह और सोनू सूद की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच की थी।

ये भी पढे़ं-

Four More Shots Please Season 4 Series Review: गहरी बाते कहने की कोशिश में सच्चाई से परे हुई फीमेल फ्रेंडशिप की दास्तां, नई तलाश वालों के लिए धोखा!

2025 में ये सितारे बने ओटीटी स्टार, इन एक्टर-एक्ट्रेस की बदली किस्मत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन