1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गदर 2' से सामने आया 'तारा सिंह' का पहला लुक, सनी देओल ने पूरी की पहले शेड्यूल की शूटिंग

'गदर 2' से सामने आया 'तारा सिंह' का पहला लुक, सनी देओल ने पूरी की पहले शेड्यूल की शूटिंग

 Published : Dec 24, 2021 07:14 am IST,  Updated : Dec 24, 2021 07:16 am IST

सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म 'गदर 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'गदर 2' के जरिए सनी देओल-अमीषा पटेल के साथ-साथ फिल्म में और उनके बेटे बने उत्कर्ष शर्मा फिर से वापसी करेंगे।

Gadar 2- India TV Hindi
 'गदर 2' से सामने आया 'तारा सिंह' का पहला लुक, सनी देओल ने पूरी की पहले शेड्यूल की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM/IAMSUNNYDEOL

Highlights

  • फिल्म की शूटिंग दिसंबर में हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई थी
  • 'गदर 2' 2001 की ब्लॉकबस्टर हिट रोमांटिक फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है

फिल्म 'गदर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली गई है। अभिनेता सनी देओल ने गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म से 'तारा सिंह' के पहले लुक को शेयर किया है। बता दें इस फिल्म में अमीषा पटेल भी मुख्य भूमिका में हैं।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, सनी ने 'तारा सिंह' के रूप में अपनी दो तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिन्हें अपनी जिंदगी में अद्भुत किरदारों को फिर से जीने का मौका मिलता है। 20 साल बाद तारा सिंह को पेश कर रहा हैं! 'गदर 2' का पहला शेड्यूल पूरा हुआ। काफी खुशी महसूस हो रही है।"

'गदर 2' 2001 की ब्लॉकबस्टर हिट रोमांटिक फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। पहली फिल्म अमृतसर के एक सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाकिस्तान के लाहौर में एक राजनीतिक परिवार की मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है। दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी भी पहली फिल्म का हिस्सा थे, जिन्होंने अमीषा पटेल के पिता का किरदार निभाया था।

'गदर 2' में सनी और अमीषा के साथ फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में होंगे। उत्कर्ष ने पहली फिल्म में सनी और अमीषा के बेटे की भूमिका निभाई थी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन