1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अचानक हुए बेहोश, अस्पताल में कराए गए भर्ती, जल्द जारी होगा हेल्थ अपडेट

गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अचानक हुए बेहोश, अस्पताल में कराए गए भर्ती, जल्द जारी होगा हेल्थ अपडेट

 Reported By: Dinesh Mourya, Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 12, 2025 07:25 am IST,  Updated : Nov 12, 2025 07:33 am IST

61 साल के गोविंदा को मंगलवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता मंगलवार को अपने घर में अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

govinda- India TV Hindi
गोविंदा। Image Source : INSTAGRAM/@GOVINDA_HERONO1

अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा मंगलवार को रात 8.30 बजे अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद डॉक्टर से कंसल्टेशन के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गई हैं और बताया जा रहा है कि दवाई लेने के बाद गोविंदा की हालत में सुधार हुआ। लेकिन रात करीब 12.30 बजे वह फिर असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद रात करीब 1 बजे उन्हें मुंबई की क्रिटिकेअर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गोविंदा के कई सारे टेस्ट हुए। बताया जा रहा है कि फिलहाल वह ठीक हैं।

डॉक्टर्स की निगरानी में हैं गोविंदा

गोविंदा फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और जल्दी ही उनका हेल्थ अपडेट जारी किया जाएगा। बता दें हाल ही में गोविंदा ही-मैन धर्मेंद्र का हाल-चाल जानने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे, जहां से उनका वीडियो भी सामने आया था। इस दौरान गोविंदा काफी भावुक नजर आए थे। धर्मेंद्र की खराब सेहत के बीच गोविंदा के अस्पताल में एडमिट होने की खबर ने उनके फैंस को काफी चिंतित कर दिया है, जो उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

एक साल पहले लाइसेंसी पिस्टल से लगी थी गोली

बता दें, एक साल पहले भी गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता को उनकी ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई थी। गोविंदा अपने मुंबई स्थित घर में रिवॉल्वर रख रहे थे, तभी ये उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके बायें घुटने में लगी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद उनके घुटने से गोली निकाली गई थी। इस मामले में पुलिस ने भी पूछताछ की थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर कई स्टार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

ये भी पढ़ेंः न सनी देओल, न बॉबी, इस सुपरस्टार को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं धर्मेंद्र, बता चुके हैं परफेक्ट च्वाइस

धर्मेंद्र का जिगरी यार, जिनके आखिरी पलों तक जारी रही ही-मैन की दोस्ती, KKK से था दोनों का खास कनेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन