1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 24 साल की उम्र में गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार का निधन, रणवीर ने जताया दुख

24 साल की उम्र में गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार का निधन, रणवीर ने जताया दुख

 Published : Mar 22, 2022 12:15 pm IST,  Updated : Mar 22, 2022 12:15 pm IST

रैपर एमसी तोड़फोड़ के निधन की पुष्टि सोशल मीडिया पर उनके बैंड स्वदेशी की ओर की गई है।

dharmesh parmar - India TV Hindi
dharmesh parmar Image Source : INST/ DHARMESH PARMAR

Highlights

  • अभी तक उनके निधन की असली वजह पता नहीं चल पाई है
  • मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक कार एक्सीडेंट में उनकी जान गई है
  • रणवीर और सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर धर्मेश के निधन पर गहरा दुख जताया है

गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़  ने 24 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभी तक उनके निधन की असली वजह पता नहीं चल पाई है लेकिन जांच पड़ताल चल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक कार एक्सीडेंट में उनकी जान गई है। रणवीर और सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर धर्मेश के निधन पर गहरा दुख जताया है।

रैपर एमसी तोड़फोड़ के निधन की पुष्टि सोशल मीडिया पर उनके बैंड स्वदेशी की ओर की गई है। बैंड की ओर से सोशल मीडिया पर उनके आखिरी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। 

रणवीर सिंह ने एमसी तोड़फोड़ की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया है। इसके साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी धर्मेश परमार के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर कर दुख जताया है। 

 

इस बातचीत में दोनों एक दूसरे की म्यूजिक और परफॉर्मेंस के लिए तारीफ कर रहे थे। उन्होंने लिखा, 'RIP भाई' इसके साथ ही सिद्धांत ने टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया है। 

धर्मेश मुंबई की एक चोल में रहते थे। उनकी अलग सोच की वजह से उन्होंने रैप में करियर बनाया। उन्हें लोग क्रांतिकारी रैपर के नाम से भी बुलाते थे। वह मुंबई के एक हिप हॉप ग्रुप 'स्वदेसी' से जुड़े हुए थे। धर्मेश पॉपुलर स्ट्रीट रैपर थे जिन्हें उनके गुजराती लिर‍िक्स के लिए पहचाना जाता है। वह एमसी तोड़ फोड़ के नाम से पॉपुलर थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन