1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ ने दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड संग किया रोमांस, वीडियो देख भड़के फैंस

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ ने दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड संग किया रोमांस, वीडियो देख भड़के फैंस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 30, 2024 07:42 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 07:42 pm IST

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो दिशा पाटनी के मॉडल बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग भड़क गए हैं।

natasa stankovic, Disha Patni rumored boyfriend- India TV Hindi
नताशा और एलेक्जेंडर। Image Source : INSTAGRAM

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक चर्चा में बनी हुई हैं। साल 2020 में नताशा और हार्दिक का रिश्ता जुड़ा था, लेकिन चार साल में ही दोनों अलग हो गए। इस घोषणा के बाद काफी वक्त के लिए नताशा अपने देश वापस लौट गई थीं। लोगों को लगा कि वो अब अपने बेटे के साथ वहीं रहेंगी, लेकिन वो फिर वापस भारत आ गईं। वापसी के बाद से ही वो अक्सर एक शख्स के साथ स्पॉट की जाती हैं। ये सख्स कोई और नहीं बल्दि दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड और सर्बियाई फिटनेस ट्रेनर और मॉडल एलेक्जेंडर इलिक हैं। दोनों को साथ घूमते, समय बिताते, डिनर करते और वेकेशन मनाते तो स्पॉट किया ही जाता रहा है, लेकिन अब इनका एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रोमांस के बाद साथ डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को एलेक्जेंडर ने पोस्ट किया है। 

वायरल हो रहा वीडियो

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नताशा ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस मौके पर एलेक्जेंडर ने भी ब्लैक कुर्ता-पजामा कैरी किया है। इस वीडियो की शुरुआत में नताशा बड़े ही प्यार से अपने दोस्त के आउटफिट को ठीक करती हैं, फिर दोनों साथ में डांस करने लगते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हार्दिक के फैंस भड़क गए हैं और इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अजब-गजब रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'ये अब इसके साथ है।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'ये क्या चल रहा है, हार्दिक को छोड़ कर इसके साथ क्या कर रही है।' वहीं एक शख्स ने लिखा, 'क्या इसने दिशा को छोड़ दिया?'

यहां देखें वीडियो

क्या है नताशा से रिश्ता

वैसे इस तरह के कमेंट करने वाले लोग एक सच्चाई से वाकिफ नहीं हैं। कई लोग अफवाहों को सच मान रहे हैं और सोच रहे हैं कि शायद नताशा और एलेक्जेंडर के बीच कुछ चल रहा है। वैसे सच्चाई कुछ और ही है। दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। दोनों सिर्फ रील्स साथ बनाते हैं, जिसका असल लाइफ से कोई लेना देना नहीं है। दरअसल एलेक्जेंडर, नताशा के कजिन भाई हैं। ऐसे में वो अपनी बहन के साथ वक्त बिताते हैं। तलाक के बाद से वो अपनी बहन को सपोर्ट कर रहे हैं। 

दिशा पाटनी से जुड़ा एलेक्जेंडर का नाम

बता दें, एलेक्जेंडर का नाम दिशा पटानी से जुड़ा। टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा ने अपना जन्मदिन भी एलेक्जेंडर के साथ सेलिब्रेट किया। इसके कुछ दिनों बाद ही ने दिशा के चेहरे वाला टैटू अपने हाथ पर बनवा लिया। दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं। एलेक्जेंडर भी कई रोमांटिक पोस्ट एक्ट्रेस के लिए करते रहते हैं। वैसे एलेक्जेंडर, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के भी करीब हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन