1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेशी गोरे के साथ दिखीं हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ, कुछ को पसंद आया अंदाज तो कुछ ने निकाली भड़ास

विदेशी गोरे के साथ दिखीं हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ, कुछ को पसंद आया अंदाज तो कुछ ने निकाली भड़ास

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 05, 2025 07:21 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 10:15 pm IST

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक को हाल ही में एक विदेशी गोरे मुंडे के साथ देखा गया था। इसके वीडियो को देख फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ फैन्स ने उनकी खूबसूरती की तारीफ भी की है।

Natasa Stankovic- India TV Hindi
नताशा Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बीते दिनों अपनी पत्नी नताशा स्तांकोविक के साथ तलाक को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। दोनों ने शादी के कुछ साल बाद अपने रिश्ते को एक नया मोड़ दिया है। हार्दिक की एक्स वाइफ रहीं नताशा अभी भी पैपराजी से घिरी रहती हैं। हाल ही में नाताशा को एक विदेशी गोरे लड़के के साथ देखा तो फैन्स भड़क गए। हालांकि कुछ ने नताशा की खूबसूरती की तारीफ की है। तो वहीं कुछ फैन्स ने उन्हें हार्दिक से अलग होने पर खरी खोटी सुना डाली। 

नताशा के साथ कौन है ये विदेशी गोरा मुंडा?

बता दें कि तलाक से पहले ही नताशा इस मिस्ट्री मैन के साथ वायरल रह चूकी हैं। यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्सलिक हैं। दिशा और एलेक्जेंडर को शहर में कई बार एक साथ देखा गया है। दिशा और एलेक्जेंडर अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी पोस्ट करते रहे हैं। इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एलेक्जेंडर ने दिशा को डेट करने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, 'मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ हफ्तों से यह अनुमान लगाने का खेल कैसे चल रहा है। बात यह है कि हम सच्चाई जानते हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि लोगों को क्या हो रहा है, इसके बारे में अनुमान लगाने की जरूरत क्यों है? वे दूसरे लोगों को शांति से अपना जीवन जीने क्यों नहीं देते? हम इन कहानियों पर हंसते हैं।' 

3 साल में ही हवा हो गया सारा प्यार

बता दें कि हार्दिक और नताशा दोनों ने साल 2020 में शादी की थी। सर्बिया के रहने वाली नताशा बीते कुछ साल से बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाश रही हैं। इसी दौरान हार्दिक और नताशा की मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इस प्यार को नाम देने के लिए हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ। हालांकि दोनों की ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 3 साल में अलग हो गए। बीते साल 2024 में हार्दिक और नताशा ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन