1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद यामी गौतम कैसे मनाएंगी पति आदित्य धर के साथ पहला वैलेंनटाइन डे? अभिनेत्री ने किया खुलासा

शादी के बाद यामी गौतम कैसे मनाएंगी पति आदित्य धर के साथ पहला वैलेंनटाइन डे? अभिनेत्री ने किया खुलासा

 Published : Feb 13, 2022 11:54 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 11:56 am IST

यामी ने कहा कि वह पति आदित्य को शुभकामनाएं देंगी और खूब हंसेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर दिन पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं, अच्छे खाने का आनंद लेना चाहती हैं।

यामी गौतम और आदित्य धर- India TV Hindi
यामी गौतम और आदित्य धर Image Source : INSTAGRAM/YAMI GAUTAM DHAR

Highlights

  • यामी गौतम ने बीते साल जून में आदित्य धर के साथ शादी रचाई है
  • यामी गौतम आने वाली फिल्म ए थर्सडे में नजर आएंगी

बॉलीवुड अभिनेत्री यानी गौतम ने  4 जून 2021 को फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद अभिनेत्री अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाएंगी। यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग थ्रिलर 'ए थर्सडे' के प्रमोशन में बिजी हैं। यामी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें नहीं पता कि वास्तव में यह दिन क्यों मनाया जाता है।

अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि वह जल्द ही 'ए थर्सडे' को लेकर बिजी होने वाली हैं। पिंकविला के साथ अपना वी-डे प्लान शेयर करते हुए यामी ने कहा कि वह पति आदित्य को शुभकामनाएं देंगी और खूब हंसेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर दिन पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं, अच्छे खाने का आनंद लेना चाहती हैं।

हाल ही में यामी गौतम की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। फिल्म के टीज़र की बात करें तो किंडरगार्टन स्कूल की एक झलक दिखाई गई है जिसमें बच्चे खुशी के मूड में दिख रहे हैं और ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार गाते हुए हुए नजर आ रहे हैं। फिर यामी गौतम के चेहरे पर एक गंभीर नज़र के साथ आती हैं और फिर गोली चलने की आवाज आती है। 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

बेहजाद खंबाटा के निर्देशन में बनी फिल्म ए थर्सडे के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं। फिल्म में यामी के साथ डिम्पल कपाड़िया, नेहा धूपिया, अतुल कुलकर्णी, माया सराओ और करणवीर शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 

'ए थर्सडे' 17 फरवरी को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन