1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं भाविता मंडावा? जींस पहनकर मेट गाला 2026 में पहुंचीं 'शनेल' की पहली भारतीय हाउस एंबेसडर, हुईं ट्रोल

कौन हैं भाविता मंडावा? जींस पहनकर मेट गाला 2026 में पहुंचीं 'शनेल' की पहली भारतीय हाउस एंबेसडर, हुईं ट्रोल

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 06, 2026 01:42 pm IST,  Updated : May 06, 2026 01:44 pm IST

इंडियन मॉडल भविता मंडावा अब अपने मेट गाला 2026 डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। भाविता ने जींस-टॉप पहनकर मेट गाला 2026 में डेब्यू किया। इतने बड़े इवेंट के लिए इतना बेसिक आउटफिट पहना अब लोगों की नजरों में आ गया है और यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

bhavitha mandava- India TV Hindi
भाविता मंडावा। Image Source : INSTAGRAM/@CHANEL.BEAUTY

मेट गाला फैशन इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है, जिसमें हर साल दुनियाभर के मशहूर सेलिब्रिटी शिरकत करते हैं। ईशा अंबानी से लेकर करण जौहर तक ने अपने स्टनिंग लुक और एक्सपेरिमेंट से लोगों को हैरान किया। लेकिन, जिसके मेट गाला लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह हैं 26 साल की भारतीय लड़की भाविता मंडावा, जिनके मेट गाला 2026 ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। भाविता ने जैसे ही इस बड़ी शाम में कदम रखा, उनका लुक सोशल मीडिया पर छा गया और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। भाविता ने बहुत ही सिंपल से जींस-टॉप में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा और अब उनका यही लुक चर्चा में आ गया है।

बेसिक लुक में पहुंचीं भाविता

एक तरफ जहां दुनियाभर के सेलिब्रिटी गाला की थीम के अनुसार ड्रामेटिक और क्रिएटिव लुक में दिखाई दिए तो वहीं भाविता एकदम सिंपल से लुक में पहुंचीं। उन्होंने यहां लग्जरी ब्रांड 'शनेल' को रिप्रिजेंट किया, जिसकी वह पहली भारतीय हाउस एंबेसडर हैं। उनका लुक बाकी सेलेब्स से बिलकुल अलग था। लेकिन, इस बेसिक लुक को लेकर अब नेटिजंस ने इंटरनेशनल ब्रांड शनेल को निशाने पर ले लिया है और आरोप लगाया है कि ब्रांड ने भाविता को जान-बूझकर इतना सादा लुक दिया था। 

हैदराबाद की रहने वाली हैं भाविता

​बता दें, भविता हैदराबाद की रहने वाली हैं और उन्होंने जवाहरलाल नहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। आगे की पढ़ाई के लिए भाविता न्यूयॉर्क चली गईं, इसी दौरान सब-वे पर उन्हें किसी ने मॉडलिंग के लिए अप्रोच किया और इसके बाद उन्होंने कई इंटरनेशनल ब्रांड के लिए काम किया। इसके बाद भाविता तब चर्चा में आईं, जब उन्हें शनेल का शो ओपन करने का मौका मिला। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय मॉडल भी बन गईं। इसी के बाद से वह लोगों की नजरों में आ गईं और लोग उनके मेट गाला डेब्यू को लेकर उत्साहित थे। लोगों को उम्मीद थी कि वह बेहद क्रिएटिव लुक में नजर आने वाली हैं, लेकिन शनेल ने अपनी इंडियन एंबेसडर को बेसिक जींस- टॉप पहनाकर भेज दिया। लोगों को उनके लुक में कोई यूनिक एलिमेंट नजर नहीं आया और इसी के चलते अब ब्रांड को सोशल मीडिया यूजर निशाने पर ले रहे हैं।

भाविता का लुक

मेट गाला 2026 की थीम के अनुसार, जहां बाकी सेलिब्रिटी कस्टम आर्काइवल पीसेज में पहुंचे तो वहीं भाविता शीयर फुल स्लीव टॉप और ब्लू जींस पहने दिखीं। उनके टॉप पर कॉलर डिटेलिंग थी और इसे फ्रंट चेन दी गई थी। उनका लुक बिलकुल किसी कॉलेज गोइंग लड़की जैसा था। भाविता के लुक को हर तरह से सिंपल रखा गया था। जैसे ही सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल हुआ, चर्चा का विषय बन गया। जहां कुछ ने भाविता के लुक को कैजुअल और फ्रेंच एस्थेटिक की और इशारा मना तो वहीं कुछ से इसे निगेटिव रिस्पॉन्स मिला।

ये भी पढ़ेंः 'भाबीजी घर पर हैं' के विभूति की रियल लाइफ 'गोरी मेम' को देखा? मकान मालिक की बेटी को बनाया हमसफर, वेडिंग फोटो वायरल

कौन थे आर बी चौधरी? विजय को 'मास सुपरस्टार' बनाने में थी अहम भूमिका, निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन